त्रिची-चेन्नई हाईवे पर बड़ा हादसा, कार-बस में भिडंत; 3 लोगों की मौत और चार घायल
तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. पेरम्बलूर में कार के बस से टकराने पर तीन लोगों की जान गई, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई.
तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में गुरुवार तड़के त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे-38 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. थुरईमंगलम के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही एक निजी बस के पिछले हिस्से से जा टकराई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक, रामनाथपुरम जिले के मुदुकुलाथुर के ओरिवयाल गांव निवासी 38 वर्षीय कार्थी चेन्नई में नौकरी करते थे. वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी सूर्या और गांव के दोस्तों के साथ अपने पैतृक गांव गए थे. शादी के बाद सभी कार से चेन्नई लौट रहे थे. इसी दौरान थुरईमंगलम के पास कार हादसे का शिकार हो गई.
मौके पर दो की मौत इलाज के दौरान कार्थी ने दम तोड़ा
हादसे की सूचना मिलने पर पेरम्बलूर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया. कार में सवार ओरिवयाल के काजा उर्फ कालिश्वरन और रसिकुलम के प्रभाकरन की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल कार्थी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
Also Read
- पंजाब में पिकअप गाड़ी से 547 किलो संदिग्ध पनीर बरामद, चालक के पास नहीं मिले जरूरी दस्तावेज
- ₹30000 से कम है बजट? यहां देखें टॉप 3 स्मार्टफोन की लिस्ट; फीचर्स में भी बेस्ट
- LPG Rule Change 2026: 1 अक्टूबर से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना रसोई गैस पर नहीं मिलेगी सब्सिडी; करोड़ों उपभोक्ताओं पर सीधा असर
कार्थी की पत्नी सूर्या, कार चालक कन्नदासन, जॉन कैनेडी और सरन्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूर्या की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए तिरुचिरापल्ली के अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पेरम्बलूर टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस निजी बस के चालक थूथुकुडी निवासी राजसीलन से पूछताछ कर रही है.
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश में भी गुरुवार को एक बड़ी दर्दनाक घटना घटी. नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में अचानक आग लगने की वजह से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद बस में सवार सभी यात्री इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगें. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जो गहरी नींद में थे और उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी और दरवाजा खुलवाने के बाद उन्हें पता चला की बस में आग लग गई है.