Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

गुजरात में चल रहा है ‘ट्रामाडोल’ का खेल, 40 करोड़ रुपये कीमत की दवा जब्त

मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि 107 करोड़ रुपये मूल्य की 107 किलोग्राम ‘अल्प्राजोलम’ जब्त की गयी थी.

Pinteres
Reepu Kumari

गुजरात में आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में बिना लाइसेंस के ‘अल्प्राजोलम’ बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यापारी के गोदाम से 40 करोड़ रुपये की दर्द निवारक दवा ‘ट्रामाडोल’ जब्त की.

एटीएस ने 24 जनवरी को आण‍ंद जिले के खंभात के पास अवैध रूप से ‘अल्प्राजोलम’ बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था और रंजीत डाभी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था.

‘अल्प्राजोलम’ जब्त

मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि 107 करोड़ रुपये मूल्य की 107 किलोग्राम ‘अल्प्राजोलम’ जब्त की गयी थी.

मूल रूप से ट्रामाडोल का उपयोग दर्द निवारक के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके उत्पादन और बिक्री को सख्ती से नियंत्रित किया जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मन:प्रभावी दवा के रूप में भी किया जा सकता है.

विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ के दौरान फैक्टरी के मालिक डाभी ने बिना किसी परमिट के अहमदाबाद जिले के ढोलका के पास अपने गोदाम में 500 किलोग्राम ट्रामाडोल जमा करने की बात कबूल कर ली.

एटीएस की एक टीम ने सोमवार रात गोदाम पर छापा मारा और 40 करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम ट्रामाडोल बरामद की.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)