West Bengal Assembly Election 2026

'2000 करोड़ का करेगी छप्परफाड़ कलेक्शन...', दर्शकों पर चला 'धुरंधर 2' का जादू, लोगों ने जमकर की तारीफ, पढ़ें X रिव्यू

आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' इंटरनेट पर धूम मचा रही है. एक्शन, दृश्यों और रणवीर के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है और फिल्म ने दर्शकों को प्रभावित किया है, हालांकि कुछ लोगों को यह थोड़ी लंबी लग रही है. यह फिल्म सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है.

x
Antima Pal

मुंबई: 'धुरंधर 2' ने थिएटर्स में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. यह फिल्म रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गई. दर्शक और फैंस इसे 'बेस्ट इंडियन फिल्म एवर' तक कह रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को करियर बेस्ट बताया जा रहा है.

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2'

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के नाम से रिलीज हुई है, जो 2025 में आई पहली 'धुरंधर' की डायरेक्ट सीक्वल है. यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह दोहरी भूमिका में नजर आते हैं - जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के रूप में. कहानी पाकिस्तान की क्रिमिनल सिंडिकेट्स में घुसपैठ, 26/11 हमलों का बदला और बड़े खतरों से टकराव पर आधारित है. 

स्टारकास्ट में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज शामिल हैं. फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है. रिलीज के दिन से ही X पर #Dhurandhar2 ट्रेंड कर रहा है. फैंस रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

पेड प्रीव्यू शोज से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली और पहले दिन के कलेक्शन को लेकर उत्साह है. सेलिब्रिटीज और आम दर्शक दोनों इसे 'मास्टरपीस' बता रहे हैं. रणवीर सिंह का यह रोल उनके करियर को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है. कुल मिलाकर 'धुरंधर 2' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. अगर आप एक्शन, स्पाई थ्रिलर और इंटेंस परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, तो यह फिल्म थिएटर्स में देखने लायक है.