menu-icon
India Daily

TMC नेता कल्याण बनर्जी ने फिर की उपराष्ट्रपति की मिमिक्री, बोले - मुझे कोई नहीं रोक सकता

TMC leader Kalyan Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की है. ऐसा करने से सियासत गरमा गई है. उनका कहना है कि मिमिक्री करना उतरा मौलिक अधिकार है.

Gyanendra Tiwari
TMC नेता कल्याण बनर्जी ने फिर की उपराष्ट्रपति की मिमिक्री, बोले - मुझे कोई नहीं रोक सकता

हाइलाइट्स

  • कल्याण बनर्जी ने फिर की उपराष्ट्रपति की मिमिक्री,
  • बोले- मिमिक्री करना मेरा मौलिक अधिकार है.

Kalyan Banerjee Mimicry Row: तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की है. उनके दोबारा से ऐसा करने से सियासत गरमा गई है. उनका कहना है कि मिमिक्री करना उतरा मौलिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि वो एक नहीं बार-बार नकल उतारेंगे.

 

"बोले मिमिक्री करने से कोई नहीं रोक सकता"

 

हुगली जिले में एक जनसभा में TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने  फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करके उनका मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि वो बार-बार नकल उतारेंगे. यह उनका मौलिक अधिकार है. उन्हें जेल में भी डाल दिया जाए तो भी वो मिमिक्री करेंगे. उन्हें मिमिक्री करने से कोई नहीं रोक सकता.

 

वायरल हुआ था वीडियो

 

हाल ही संपन्न हुए संसद के शीतकालीन सत्र में अमर्यादित व्यवहार के चलते विपक्ष के एक साथ कई कई सांसदों को निलंबित किया गया था. जिसके बाद सियासत गरमा गई थी. कल्याण बनर्जी का भी नाम निलंबित सांसदों में शामिल था. 19 दिसंबर को वो उपराष्ट्रपति की नकल करते हुए दिखाई दिए थे. उनके मिमिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

कल्याण बनर्जी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर जगदीप धनखड़ नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि अपमान सहते हुए सेवा के रास्ते से कभी नहीं हटना चाहिए.

 

"पीएम ने भी की है मिमिक्री"

 

कल्याण बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने भी मिमिक्री की है. ऐसा नहीं है कि मैं ही पहली बार मिमिक्री कर रहा हूं. जब उन्होंने (PM मोदी) ने मिमिक्री की तो सभी ने आनंद लिया. हमने भी लिया. मिमिक्री करना कोई नई बात थोड़ी है. यह एक तरह से कला है.अगर किसी को चुटकुले नहीं समझ आ रहे हैं तो मैं क्या करूं.