जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर आज दो अभियानों में तीन घुसपैठियों के मारे जाने की संभावना है. खबरों के मुताबिक एक आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य दो को मच्छल जिले में मार गिराए जाने की संभावना है. एक आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य दो को मच्छल जिले में मारे जाने की खबर सामने आ रही है. इस घुसपैठ विरोधी अभियान को पुलिस और सेना ने मिलकर 28 अगस्त की रात को टंगधार इलाके में शुरू किया था.
दरअसल भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में है. चिनार कॉर्प्स ने आज यानी 29 अगस्त को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि घुसपैठ की आशंकाओं के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया गया. फिलहाल इलाके में अभियान जारी है.
तीसरा सर्च ऑपरेशन राजौरी के खवास तहसील के लाठी-दरदिया इलाके में चल रहा है. यहां बुधवार को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान देर रात करीब 11:45 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई. जिसमें 3 आतंकी ढेर हुआ है.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों द्वारा गांव खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल के सामान्य क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2024
वीडियो वर्तमान समय के अनुसार नहीं है। pic.twitter.com/rOMyGbp8Hi
बता दें कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी. सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया था. इनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए थे.
#WATCH | J&K | Search operation by Security Forces continues in the general area of village Kheri Mohra Lathi and Danthal following the presence of terrorists in this area of Rajouri
— ANI (@ANI) August 29, 2024
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/BiLr4Ues6h