नई दिल्ली: तमिलनाडु में TVK की सरकार बननी तय हो गई है. कल दोपहर 3:15 बजे विजय सीएम पद की शपथ लेंगे. सरकार बनाने के लिए जरुरी 118 विधायकों का समर्थन न होने की वजह से राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया था, लेकिन अब जबकि TVK को 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और उन्होंने समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा दिया है, तब राजभवन की ओर से विजय को सरकार बनाने का न्योता मिल गया है और कल विजय सीएम के रूप में शपथ लेंगे.
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय की पार्टी TVK को 107 सीटें हासिल हुई थीं. सत्ता तक पहुंचने के लिए जरूरी आंकड़े से पीछे रहने के बाद उन्होंने अन्य दलों का समर्थन जुटाने की कोशिश तेज कर दी. अब कांग्रेस के पांच विधायकों के साथ-साथ CPI, CPI(M), VCK और IUML के दो-दो सदस्यों का साथ मिलने से उनके समर्थन में कुल 120 विधायक हो गए हैं.
Tamil Nadu CM-designate TVK Chief C Joseph Vijay will take oath tomorrow at 3.15 PM: Sources pic.twitter.com/FoneIhY4CD
— ANI (@ANI) May 9, 2026
शनिवार को विजय सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को समर्थन देने वाले विधायकों की सूची सौंपी. इस दौरान गठबंधन में शामिल सभी प्रमुख नेता भी मौजूद रहे.
#WATCH | Chennai: TVK workers and supporters burst firecrackers outside the TVK HQ in Chennai to celebrate as the party is set to form the govt in Tamil Nadu. pic.twitter.com/ycGc1gW7MG
— ANI (@ANI) May 9, 2026
4 मई को आए चुनाव परिणामों में TVK बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे रह गई थी. इसके बाद विजय ने कांग्रेस समेत कई दलों से बातचीत शुरू की. 6 मई को वह पहली बार सरकार गठन का दावा पेश करने राज्यपाल से मिले थे, लेकिन उस समय पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण उनका दावा मजबूत नहीं माना गया. इसके बाद उन्होंने लगातार कई दौर की मुलाकातें कीं.
अब VCK और IUML के समर्थन के बाद उनकी ताकत और बढ़ गई है, जिससे तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग तय माना जा रहा है.