Telangana Assembly Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसे मिली जगह
Telangana Assembly Election 2023: BJP ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है.
Telangana Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. तीसरी सूची में 35 लोगों का नाम जारी किया गया है. मेडक विधानसभा से पंजा विजय कुमार तो बोधन से वादी मोहन रेड्डी को उतारा गया है.
उप्पल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवीएसएस परबखर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इसी सीट से वो 2014 से 2018 तक विधायक भी रह चुके हैं.
तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने इन्हें दी जगह
मोहम्मद अजहरुद्दीन के सामने दीपक रेड्डी
मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूसा राजू को चुनावी मैदान में उतारा है. वह बीजेपी OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं. जबकि जुबली हिल्स से भाजपा ने एल दीपक रेड्डी को टिकट दिया है. रेड्डी का सीधा मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन से होगा.
यह भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है Electoral Bond, 5 सालों में कौन सी पार्टी हुई सबसे ज्यादा मालामाल, जानें पूरी डिटेल