'मुझे ट्रिपल तलाक की जानकारी नहीं', मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना ने बहन हिबा राना के दहेज और उत्पीड़न के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया?

मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना के ट्रिपल तलाक और प्रताड़ना केस पर उनकी बहन उरूसा राना ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे पारिवारिक मामला बताया है और कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की बात भी कही है.

social media
Kuldeep Sharma

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना के ट्रिपल तलाक और उत्पीड़न के आरोपों का मामला लगातार चर्चा में है. अब इस संवेदनशील विवाद पर उनकी बहन उरूसा राना का बयान सामने आया है. उरूसा ने साफ कहा है कि यह मामला पूरी तरह पारिवारिक है और पहले से ही अदालत में विचाराधीन है. उन्होंने ट्रिपल तलाक की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि जो भी सच होगा, वह कोर्ट की प्रक्रिया में सामने आएगा और परिवार न्यायालय के फैसले को स्वीकार करेगा.

क्या है पूरा मामला?

देश भर में मशहूर रहे मरहूम शायर मुनव्वर राणा की बेटी ने पुलिस में अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. हिबा राणा ने अपने पति पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप लगाए हैं. सआदतगंज पुलिस के अनुसार हिबा की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. और ससुराल वालों पर भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के साथ-साथ 1961 के प्रावधानों और मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जबरदस्ती घर से निकालने के लगाए आरोप

पुलिस द्वारा लिखी गई FIR के अनुसार हिबा राणा की शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों के मुताबिक सैयद मोहम्मद साकिब से 19 दिसंबर 2013 में हुई थी. इस दौरान उनके परिवार द्वारा मोहम्मद साकिब के परिवार को भारी भरकम दहेज भी दिया गया था.कथित तौर पर इस दहेज में डायमंड ज्वेलरी और 10 लाख रुपये की नकदी भी दी गई थी. इसके बाद भी मोहम्मद साकिब के परिवार ने एक्स्ट्रा दहेज की मांग की जाने लगी. इसी को लेकर उन्हें लगातार परेशान किया जाने लगा.हिबा राणा द्वारा दर्ज काई गई FIR में बताया गया है कि साकिब और उसके पिता ने कथित तौर पर अतिरिक्त 20 लाख रुपये की मांगे और उनके परिवार ने उसकी शादी को बचाने के लिए कई बार साकिब के परिवार की बात मानी भी. 

तीन तलाक और मारपीट

पुलिस को दी गई शिकायत में ये भी बताया गया है कि 9 अप्रैल 2025 को हुए एक बहस के बाद उसके पति ने उसे मौखिक रूप से तीन तलाक दिया और उसे गालियां देकर जबरदस्ती घर से बाह निकाल दिया. साथ ही उसके साथ शारीरिक मारपीट भी की गई. शिकायत में ये भी बताया गया है कि घटना के बाद जब हिबा की बहन टीना राणा उसके ससुराल गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई. 

बच्चों के साथ कमरे में किया गया बंद

हिबा खान ने बताया है कि इस घटना के दौरान ही उस पर फिर से तीन तलाक देने और उसे घर से निकालने सहित उसके दो बच्चों- सैयद फवाज  और हय्याम फातिमा को कमरे में बंद कर दिया गया.हिबा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस घटना से उसे गंभीर मेंटल डिप्रेशन और मानसिक आघात पहुंचा है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता हो रही है. उन्होंने लगातार धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है.