"चुनाव तक जारी रहेगी कोशिश,न डरेंगे, न झुकेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे....", लालू के खिलाफ SC में याचिका पर तेजस्वी का बड़ा बयान
Lalu Prasad Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास चुनाव तक जारी रहेगा.उन्हें सबसे ज्यादा डर बिहार से है इसलिए वे जांच कर रहे हैं.
नई दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव फिर से सलाखों के पीछे जा सकते है. CBI ने उनकी जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. जिसे मंजूर भी कर लिया गया है और इस मामले में 25 अगस्त को सुनवाई होगी.
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालू यादव के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी अर्जी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास चुनाव तक जारी रहेगा.उन्हें सबसे ज्यादा डर बिहार से है इसलिए वे जांच कर रहे हैं.
CBI के जरिये विपक्षी नेताओं को परेशान करने के सवाल पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि "न तो उनसे कोई डरता है और न ही कोई उनके सामने झुकेगा. हम लड़ेंगे और जीतेंगे"
तेजस्वी यादव ने अपने बयान में आगे कहा कि वे सीबीआई की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे. चाहे वे हमें कितना भी परेशान करें इससे कुछ नहीं होगा. हम अपनी ओर से स्पष्ट हैं कि हम क्या करेंगे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की छवि खराब करना बीजेपी का काम बन गया है. बीजेपी का काम बिहार की छवि खराब करना है. बीजेपी से ज्यादा बिहार का अपमान किसी ने नहीं किया है. यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा.
CBI ने लालू यादव की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. जिसे मंजूर भी कर लिया गया है और इस मामले में 25 अगस्त को सुनवाई होगी.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद खराब स्वास्थ्य के कारण फिलहाल जमानत पर हैं. डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन से जुड़े पांचवें चारा घोटाले के मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को 60 लाख रुपये के जुर्माने के साथ पांच साल की जेल की सजा सुनाई थी.लालू यादव को झारखंड के डोरंडा, देवघर, दुमका और चाईबासा कोषागार से धोखाधड़ी से पैसे निकालने से संबंधित पांच चारा घोटाले के मामलों में दोषी ठहराया गया है.
यह भी पढ़ें: लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 25 अगस्त को सुनवाई