जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से प्रार्थना करके निकलते ही बदमाशों ने गोलियों से भूना

पंजाब में आप के कद्दावर नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है.

X (@SachinGuptaUP)
Shanu Sharma

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना सुबह 7:50 बजे की बताई जा रही है. इस वक्त लखी शहर के मॉडल टाउन गुरुद्वारे से प्रार्थना करके बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो हाई-टेक हथियारों से 8-10 गोलियां चलाईं.

हमले के बाद लकी ओवेरॉय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने इस घटना की पुष्टि की है. 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस ने मामले की जानकरी देते हुए बताया कि घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. जिसमें यह साफ नजर आ रहा है कि सुबह लगभग साढ़ेसात बजे ओबेरॉय अपनी महिंद्र थार में बैठे हुए थे. इसी दौरान उनपर हमला हुआ. उन्होंने कहा कि गतिविधियों ने ओबेरॉय की रेकी की थी. जिसके बाद उनपर हमले के लिए आधुनिक हथियार का इस्तेमाल किया गया. इस हमले में ओबेरॉय की एसयूवी के साथ-साथ गुरुद्वारे की पार्किंग में खड़ी दूसरी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. पुलिस का कहना है कि बदमाश होंडा एक्टिवा पर आए थे. आरोपियों  को पता था कि ओबेरॉय इस समय पर हर दिन गुरुद्वारा जाते हैं. उन्होंने इसी दौरान हमला करने का सबसे सही समय समझा. 

विपक्षी पार्टियों ने बोला हमला

रंधावा ने बताया कि उन्हें इस हमले की जानकारी लगभग 8 बजे मिली. जिसके बाद वहां पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों को सबूत इकट्ठा करने के लिए तुरंत भेजा गया. उन्होंने बताया कि इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है. हालांकि अभी तक कोई भी एंगल की जानकारी नहीं मिली है. इस हमले के बाद विपक्षी पार्टियों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर AAP सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि AAP सरकार ने पंजाब को अपराधियों और गैंगस्टरों का खेल का मैदान बना दिया है। कानून के राज की जगह बंदूक के राज ने ले ली है.