Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

तमिलनाडु: हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, हो गया एनकाउंटर, के आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल एक आरोपी ढेर

बहुजन समाज पार्टी के नेता के आर्मस्ट्रांग की हत्या के आरोपियों में से एक स्ट्रीशीटर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. के आर्मस्ट्रांग के आवास पर कुछ हमलावर अचानक आए थे और उनकी हत्या कर दी थी. इस हत्या को लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला था. मायावती खुद, अपने नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं. उन्होंने राज्य सरकार को इस हत्या के लिए दोषी ठहराया था.

Social Media
India Daily Live

बहुजन समाज पार्टी (BSP) तमिलनाडु के अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. हीस्ट्रीशीटर थिरुवेंगदम माधवरम में हुए एक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. पुलिस 11 गिरफ्तार संदिग्धों के साथ बीते 5 दिनों से पूछताछ कर रही है. सुबह 7 बजे थिरुवेंगदम को पुलिस माधवरम के पास हथियार की तलाशी के लिए लेकर गई थी. पुलिस हो हथियार नहीं मिल रहा था. इसी आरोपी को पता था कि हथियार कहां फेंके गए थे. पुलिस उससे जगह के बारे में पूछ रही थी, तभी वह मौके से फरार होने लगा.

उसने एक SI पर हमला बोला, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. पुलिस ने बचाव में उस पर गोलियां चलाई, वह घायल हो गया. बचाव ऑपरेशन के दौरान उसे गोली लग गई. जब तक पुलिस उसे अस्पताल लेकर जाती, वह दम तोड़ चुका था. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  थिरुवेंगदम बीएसपी के तिरुवल्लूर जिला अध्यक्ष थेन्नारासु उर्फ ​​थेना की हत्या के आरोपियों में से एक है. पुलिस को उसकी अरसे से तलाश थी.

अब तक पकड़े जा चुके हैं कितने आरोपी?

इस हत्याकांड में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. पोन्नई बाला, रामू, थिरुवेंगदम, थिरुमलाई, सेल्वाराज, मणिवन्नन, संतोष और आरुल. 

कब हुई थी हत्या?

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 जून की शाम 7 बजे के आर्मस्ट्रांग की कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. वे कार्यकर्ताओं और दोस्तों के साथ अपने आवास पर बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ लोग बाइक पर सवार होकर आए और गोलियां बरसाने लगे. हमला होते देखकर समर्थक और दोस्त भाग खड़े हुए. हमलावरों ने थोड़ी ही देर में आर्मस्ट्रांग को चाकुओं से गोद डाला. बदमाश 3 बाइकों पर सवार होकर आए थे. 

वारदात वाली जगह छूटा था ये सबूत

हत्या में इस्तेमाल किया गया एक हथियार, घटनास्थल पर बरामद हो गया था. वहां एक बड़ा चाकू पड़ा था, वहीं आर्मस्ट्रांग की हत्या हुई थी. आर्मस्ट्रांग को घायल अवस्था में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमलावर, फूड डिलीवरी बॉय बनकर आए थे और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे गिए.