Tamil Nadu CM Swearing In: मुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा ऐलान, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने शपथ लेते ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया. महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी किए हस्ताक्षर.
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने 'नायक' वाले अंदाज में ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. शपथ लेने के साथ ही उन्होंने जनता को बड़ी सौगात देने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए स्पेशल फोर्स के गठन से जुड़ी फाइल पर भी हस्ताक्षर किए.
'जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा'
मुख्यमंत्री विजय ने अपने पहले संबोधन में भावुक अंदाज में कहा कि वह किसी शाही परिवार या राजनीतिक खानदान से नहीं आते. उन्होंने कहा कि आम लोगों ने उन्हें अपनाया और समर्थन देकर इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंंने कहा कि “मैं किसी बड़े परिवार से नहीं हूं. जनता ने मुझे प्यार दिया, स्वागत किया और मुझ पर भरोसा जताया. मैं तमिलनाडु की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा.”
जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश
विजय के इन शुरूआती फैसलों को जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश माना जा रहा है. मुफ्त बिजली योजना से जहां आम परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स का गठन राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
Also Read
जनता केंद्रित फैसलों को प्राथमिकता देगी सरकार
सियासी जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने अपने पहले ही दिन जनहित और सुरक्षा सेजुड़े मुद्दों पर फोकस कर साफ संकेत दिया है कि उनकी सरकार जनता केंद्रित फैसलों को प्राथमिकता देगी.