थलापति विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ
सियासी इतिहास में एक नाय चैप्टर
तमिलनाडु के सियासी इतिहास में एक नाय चैप्टर शुरू हो चुका है. राज्य में टीवीके पार्टी का शासन शुरू हो गया है. आज सीएम विजय के साथ अन्य 9 मंत्रियों ने शपथ ली. उनके बारे में जानते हैं.
के.ए. सेंगोट्टैयन
के.ए. सेंगोट्टैयन के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है. क्योंकि इन्होंने एमजीआर और जयललिता के दौर में लंबे समय तक एआईएडीएमके के खास थे. हालांकि हाल में उन्हें पार्टी से निकाला गया था.
आधव अर्जुन
आधव को विजय के सबसे खास में गिनती की जाती है. उन्होंने चेन्नई की विल्लीवाक्कम सीट से जीत दर्ज की. पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम रही.
आनंद
टीवीके के महासचिव आनंद को बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत नेटवर्क खड़ा करने का श्रेय जाता है. उन्होंने चेन्नई के टी नगर से चुनाव सुनिश्चित की और अब मंत्री पद संभालेंगे.
राजमोहन
टीवीके के प्रचार सचिव और एगमोर से नवनिर्वाचित विधायक राजमोहन टेलीविजन व फिल्म जगत की पहचानी हुई शख्सियत हैं. अब वह तमिलनाडु की राजनीति में अहम योगदान देने के लिए तैयार हैं.
निर्मल कुमार
मदुरै के तिरुपरनकुंड्रम से विजयी निर्मल कुमार पहले बीजेपी से जुड़े रहे. दक्षिण तमिलनाडु में टीवीके की पकड़ मजबूत करने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान है.
डॉ. टी.के. प्रभु
कराइकुडी से चुनाव जीतने वाले डेंटिस्ट डॉ. प्रभु स्वास्थ्य क्षेत्र की पृष्ठभूमि रखते हैं. वे शिवगंगा पूर्वी जिला पार्टी सचिव भी हैं.
अरुण राज
आईआरएस अधिकारी से राजनेता बने डॉ. अरुण राज अब सरकार के लिए नहीं बल्कि सरकार में काम करेंगे. तिरुचेंगोड से जीत हासिल करने के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह मिली.
पी. वेंकटरमणन
चेन्नई के मायलापुर से विधायक और पार्टी कोषाध्यक्ष वेंकटरमणन को ब्राह्मण समुदाय के लिए काफी अहम चेहरा मान जा रहा है. पेशे से वकील वेंकटरमणन का कानूनी अनुभव पार्टी के लिए काफी काम आएगा.
एस. कीर्तना
एस. कीर्तना का नाम सबसे ज्यादा चर्चे में हैं. क्योंकि कीर्तना एकलौती महिला मंत्री है, जिन्हें अभी कैबिनेट में शामिल किया गया है. साथ ही वह राज्य के इतिहास की सबसे कम उम्र की मंत्री भी हैं.