Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटक करीब एक मिनट तक महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई. भूकंपा का केंद्र नेपाल बॉर्डर बताया जा रहा है. भूकंप की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. यूपी के भी कई शहरों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.
Earthquake of Magnitude:6.2, Occurred on 03-10-2023, 14:51:04 IST, Lat: 29.39 & Long: 81.23, Depth: 5 Km ,Location:Nepal for more information Download the BhooKamp App https://t.co/rBpZF2ctJG @ndmaindia @KirenRijiju @Indiametdept @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES pic.twitter.com/tOduckF0B9
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 3, 2023
Earthquake tremors felt in Delhi-NCR. Details awaited. pic.twitter.com/How2z1OOJp
— ANI (@ANI) October 3, 2023
एक दिन पहले असम-मेघलाय समेत पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था. हालांकि इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी. भूकंप का केंद्र मेघालय के नार्थ गारो हिल्स में 10 किमी गहराई में था.
वहीं सोमवार तक मध्य प्रदेश के सिवनी में लगातार चार दिन तक भूकंप के झटके महसूस किये गए. सिवनी के कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बताया कि 29 सितंबर से जिले के विभिन्न इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिस्मिक प्लेटों का आपस में टकराना इस भूकंप का कारण हो सकता है.
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले जनता के जूते चमकाने में लगे नेता जी, वीडियो देख लोग बोले- हमारा भी ले लो...