menu-icon
India Daily

Rahul Gandhi Body Double: राहुल गांधी के 'बॉडी डबल' पर हलचल, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Body Double: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत जोड़ा यात्रा में राहुल गांधी के 'बॉडी डबल' का इस्तेमाल कर रही है.

India Daily Live
Rahul Gandhi Body Double: राहुल गांधी के 'बॉडी डबल' पर हलचल, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi: राहुल गांधी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति को असम के  माजुली में एक क्रिकेट मैच में भाग लेते देखा गया था जिसके बाद अटकलें शुरू हो गईं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार शाम को गुवाहाटी में वाजपेयी भवन में कप्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि रिपोर्टों से पता चलता है कि यह हमशक्ल क्रिकेट गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था, जिससे दर्शकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, बाद में यह पता चला कि जिस व्यक्ति की बात की जा रही है वह खुद राहुल गांधी नहीं थे. 

सीएम ने कहा-22 जनवरी को अफवाहें फैलाई गईं कि राहुल गांधी एक निश्चित स्थान पर मौजूद थे, लेकिन जब यह पता चला कि वह 23 जनवरी को कहीं और थे तो ये अफवाहें खारिज हो गईं." उन्होंने आगे कहा कि अगर हमशक्ल की पहचान नहीं की गई होती तो इससे असम में गलतफहमी पैदा हो सकती थी. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि राहुल गांधी के 'बॉडी डबल' का उपनाम कुरूक्षेत्र है. बॉडी डबल मध्य प्रदेश का है.

हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा था?

इससे पहले भी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बॉडी डबल का इस्तेमाल किए जाने का बयान दिया था. सरमा ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा था कि ये काफी हैरानी भरा है कि राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल हो रहा है. सरमा ने कहा कि बस के बाहर राहुल गांधी खुद नहीं आते हैं बल्कि अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं. 

हिमंत बिस्वा सरमा का आरोप

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- इंडिया टुडे नार्थ ईस्ट ने ट्वीट करके बताया कि बस में सामने जो राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं वह असली राहुल गांधी नहीं है. राहुल यात्रा बस के अंदर में आठ लोगों के बैठने वाले एक कमरे में रहते हैं. उस समय इस बयान की खूब चर्चा हुई थी. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग हुई थी. यात्रा को कई जगहों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी.