‘मुझे गिरफ्तार कर लो…’, सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक का वीडियो वायरल
लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो 21 जुलाई का है, जब वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में थे. वीडियो में वांगचुक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.
X
नई दिल्ली: लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो 21 जुलाई का है, जब वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में थे. वीडियो में वांगचुक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. वे एक पुलिस अधिकारी से बात करते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें परेशान किया जा रहा है.
वीडियो में सोनम वांगचुक अस्पताल के कॉरिडोर में चलते दिख रहे हैं. उनकी पत्नी गीतांजलि उनके सामान को लेकर साथ चल रही हैं. एक पुलिस अधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश करता है. वांगचुक गुस्से में कहते हैं, “उनसे कहो मुझे गिरफ्तार कर लें. मैं एक आजाद नागरिक हूं.” देखें वीडियो-