सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, राजा रघुवंशी हत्याकांड में बेल रद्द करने से इनकार

मेघालय के सोहरा हनीमून हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सोनम की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया.

X
Shilpa Srivastava

मेघालय के सोहरा हनीमून हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सोनम की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया. अदालत ने मेघालय सरकार को नोटिस जारी कर अपना जवाब मांगा है. अगली सुनवाई अगले गुरुवार को होगी.

जस्टिस एमएम सुंदरेश और शील नागू की बेंच ने कहा कि सोनम पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आ चुकी है और शिलांग में है. अदालत ने कहा कि भले ही अपराध कितना भी गंभीर हो, लेकिन जमानत नियम है और जेल अपवाद. बेंच ने कहा कि अब जमानत रद्द करना उचित नहीं होगा. यह मुद्दा ट्रायल कोर्ट में तय होना चाहिए. सोनम के वकील को मेघालय सरकार की याचिका का जवाब दाखिल करने को कहा गया है.

जानें क्या है मामला:

सोनम रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. उनकी शादी राजा रघुवंशी से हुई थी. दोनों 2025 में मेघालय के सोहरा घूमने गए थे. 23 मई को दोनों लापता हो गए. 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला. पुलिस का आरोप है कि सोनम ने पैसे के लालच में अपने पति की हत्या की साजिश रची और किराए के हमलावरों की मदद ली.


सोनम को जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था. ट्रायल कोर्ट ने अप्रैल में उन्हें जमानत दे दी थी. मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में इस जमानत को रद्द करने की याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने भी जमानत बरकरार रखी. इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची. अदालत ने मेघालय हाईकोर्ट के तरीके पर भी कुछ टिप्पणियां कीं. साथ ही गिरफ्तारी के आधारों को लेकर सवाल उठाए.