menu-icon
India Daily

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया विवाद, सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई ‘मिडिल फिंगर’

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया विवाद खड़ा हो गया है. मुख्य आरोपी सिया गोयल पर मीडिया कर्मियों को मिडिल फिंगर दिखाने का आरोप लगा है.

Shilpa Shrivastava
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया विवाद, सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई ‘मिडिल फिंगर’
Courtesy: X

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया विवाद खड़ा हो गया है. मुख्य आरोपी सिया गोयल पर मीडिया कर्मियों को मिडिल फिंगर दिखाने का आरोप लगा है. 2 जुलाई को पुलिस ने सिया को पूछताछ के लिए उसके पुणे स्थित घर ले जाया था. घर से निकलते समय उसने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों की तरफ मिडिल फिंगर दिखा दी.

सिया ने अपना चेहरा स्कार्फ से ढका हुआ था. वह काले टी-शर्ट में थी. यह घटना घर के बाहर लगे कैमरों में कैद हो गई और तेजी से वायरल हो गई. इस हरकत पर लोगों की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं. बता दें कि पुलिस ने सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी को 3 जुलाई तक हिरासत में लिया हुआ है. इस बीच पुलिस ने कोर्ट से दोनों पर पॉलीग्राफ टेस्ट (लाइ-डिटेक्टर) कराने की अनुमति मांगी है. पुलिस का कहना है कि इस टेस्ट से जांच को नई दिशा मिल सकती है.

घटना को किया था रिक्रिएट:

पुलिस ने लोहागढ़ किले पर घटना स्थल का पुनर्निर्माण किया. बुधवार को चेतन चौधरी और रविवार को सिया गोयल के साथ डमी का इस्तेमाल कर घटना को दोहराया गया. पुलिस को शक है कि सिया और चेतन ने मई महीने में लुल्लानगर के पास एक जगह पर घटना का रिहर्सल किया था. इसके सात ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि केतन का मोबाइल फोन सिया के पास रहने के दौरान कोई डेटा डिलीट तो नहीं किया गया. फोन घटना के बाद कुछ समय तक सिया के पास था.

क्या है मामला?

25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को 18 जून को लोहागढ़ किले से कथित तौर पर धक्का देकर मार दिया गया था. सिया और केतन की शादी नवंबर में तय थी. पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को रिश्ते का रोड़ा मानकर हत्या कर दी.