कुलदीप सेंगर जैसा होगा रेवन्ना का हाल? घर तक पहुंची SIT, रेप के बाद किडनैपिंग का केस दर्ज
हासन सीट से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं.
Prajwal Revanna Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना...इस नाम कि ना जाने कितनी पहचान है. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता, विधायक एचडी रेवन्ना का पोता, कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी का भतीजा और कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से बीजेपी-जेडीएस गठबंधन का उम्मीदवार, लेकिन अब इसकी पहचान में एक कथित बलात्कारी शब्द भी जुड़ गया है. जी हां, प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न और अपहण का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर रेवन्ना से जुड़े कुछ विवादास्पद वीडियो सामने आने के बाद अब रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ऐसा लगता है कि रेवन्ना ने अपने रसूख के जितने मजे लेने थे ले लिए और अब उनका हाल कुलदीप सिंह सेंगर जैसा होने जा रहा है.
प्रज्वल रेवन्ना के घर पहुंची SIT
शनिवार को एसआईटी के अधिकारी होलेनारसिपुरा स्थित रेवन्ना के आवास पर पहुंचे. पुलिस पीड़ित महिला के साथ रेवन्ना के आवास पर पहुंची है जहां वह पंचनामा के बाद मौके पर ही पीड़िता का बयान दर्ज करेगी. एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस मांगा है. यौन उत्पीड़न और अपहरण मामले में रेवन्ना पर 364A और 365 की गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं किडनैप की गई महिला का अब तक पता नहीं चला है.
Also Read
प्रज्वल रेवन्ना पर क्या हैं आरोप
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को हासन लोकसभा सीट पर चुनाव से ठीक पहले रेवना के कुछ सेक्स वीडियो वायरल हुए थे जिन्होंने कर्नाटक की राजनीति में भूचाल ला दिया था. रेवन्ना सेक्स स्कैंडल से जुड़ी जो पैन ड्राइव सामने आई उसमें 2900 विवादास्पद वीडियो हैं.
शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का हुआ अपहरण
इन वीडियोज के सामने आने के बाद एक महिला ने रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत दर्ज कराने वाली महिला रेवन्ना के घर पर काम किया करती थी. शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला का कथित तौर पर अपहरण हुआ है और उसका अब तक कोई पता नहीं चला है.
क्या कुलदीप की तरह होगा रेवन्ना का हाल
यह मामला जिस तरह से हाइलाइट हुआ है. उसके बाद माना जा रहा है कि अब रेवन्ना की राजनीति का अंत हो गया है और अब उनकी बाकी की जिंदगी कुलदीप सिंह सेंगर की तरह हवालात में गुजरेगी.
कौन था कुलदीप सिंह सेंगर
कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव (सदर) से भाजपा का विधायक था. इसके बाद वह बांगरमऊ, और भगवंतनगर से भी विधायक रखा. अपनी सत्ता और ताकत के दम पर उसने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया. आज वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.