menu-icon
India Daily

Trains Running Late Due to Fog: नए साल पर कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, देरी से चल रही हैं 21 ट्रेनें, देखें लिस्ट

Trains Running Late Due to Fog: आज यानी नए साल के दिन दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं.

Gyanendra Tiwari
Trains Running Late Due to Fog: नए साल पर कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, देरी से चल रही हैं 21 ट्रेनें, देखें लिस्ट

हाइलाइट्स

  • कोहरे की वजह से कई ट्रेनें चल रही हैं लेट
  • राजधानी दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें है लेट

Trains Running Late Due to Fog: कड़कड़ाती ठंड और कोहरे के बीच दुनिया ने नए साल का इस्तकबाल कर दिया है. भारत में भी नए साल का धूमधाम से स्वागत किया गया. नए साल पर सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 जनवरी तक के लिए घने के कोहरे के साथ पारा और लुढ़कने की संभावना जताई. कोहरे की वजह से ट्रेन के पहियों पर भी लगाम लगी है. आज यानी नए साल के दिन दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं.

कोहरे की वजह से ये ट्रेनें हैं लेट

20171 रानी कमलापति भोपाल-निजामुद्दीन एक्स, 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी, 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी, 12213 यशवन्तपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो, 12285 सिकंदराबाद- निज़ामुद्दीन दुरंतो, 12381 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्स, 12553 सहरसा-नयी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12367 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, 12723 हैदराबाद-नई दि ल्ली, 12155 भोपाल-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, 13257 दानापुर-आनंद विहार, 14034 कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस, 15658 कामाख्या- दिल्ली एक्स, 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12189 जबलपुर-निज़ामुद्दीन, 12137 मुंबई-फिरोजपुर आदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 घंटा से लेकर 4 घंटे की देरी से चल रही हैं. 

Train Late List

Train Late List

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की स्थिति

> 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी 8 घंटे की देरी से चल रही है
> 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है
> 12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 8:30 घंटे की देरी से चल रही है
> 22811 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 8:30 घंटे की देरी से चल रही है
> 22380 अमृतसर सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है
> 20818 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से चल रही है
> 12336 लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही है
> 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है
> 12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है
> 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे की देरी से चल रही है
> 22450 नई दिल्ली गुवाहाटी एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी दिल्ली साल 2023 के अंतिम दिन जमकर सर्दी पड़ी. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. राजधानी दिल्ली का इस सीजन का यह सबसे ठंडा दिन रहा है. 

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब,जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही साथ इन राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है.