T20 World Cup 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, ब्रिटिश नहीं स्वदेशी हथियारों से दी गई सलामी, देखें वीडियो

Independence Day 2023: भारत आज आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी 21 तोपों की सलामी दी गई लेकिन इस बार की सलामी में कुछ बहुत ही खास रहा.

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: हमारा देश भारत आज आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी 21 तोपों की सलामी दी गई लेकिन इस बार की सलामी में कुछ बहुत ही खास रहा. दरअसल इस साल स्वदेशी तोपों से सलामी दी गई, सलामी देने के लिए पहली बार 105 मिमी भारतीय फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया.

105 मिमी भारतीय फील्ड गन से सलामी
इस साल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर सलामी देने के लिए पहली बार स्वदेशी 105 मिमी भारतीय फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया. आपको बता दें, इन भारतीय तोपों ने ब्रिटिश 25-पाउंडर तोपों का स्थान लिया है. 21 तोपों की सलामी विशेष रूप से डिजाइन किए गए कारतूस या एक खाली राउंड द्वारा दी जाती है, जिसका उपयोग वास्तविक गोले दागने के विपरीत फायरिंग की आवाज पैदा करने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: 'आजादी' के रंग में डूबा दुबई का बुर्ज खलीफा, देखें शानदार वीडियो

पीएम ने देश को किया संबोधित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पीएम मोदी ने जैसे ही प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फूलों की वर्षा की गई. 

इसके बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र का उत्सव मना रहा है. पीएम मोदी ने इस दौरान मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर में शांति स्थापित हो रही है. पीएम मोदी ने अगले महीने यानी सितंबर में विश्वकर्मा योजना को शुरू करने का भी ऐलान किया.

ये भी पढ़ें: लाल किले से PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- ‘मैं अगले 15 अगस्त को फिर आऊंगा’