कौन हैं एस. राधा चौहान? जिन्हें सौंपी गई CBSE OSM टेंडर मामले की जांच की जिम्मेदारी

सरकार ने राधा चौहान के प्रशासनिक अनुभव, खासकर टेंडर प्रक्रियाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में उनकी गहरी समझ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है.

ANI
Sagar Bhardwaj

कौन हैं एस. राधा चौहान? जिन्हें सौंपी गई CBSE OSM टेंडर  मामले की जांच की जिम्मेदारीक्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान को OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) टेंडर मामले की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. उनकी नियुक्ति हालिया सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं  से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ियों और टेंडर प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों के बीच हुई है.

कौन हैं एस. राधा चौहान

एस. राधा चौहान 1988 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. 2024 में उन्होंने रिटायरमेंट से पहले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की सचिव के रूप में कार्य किया. 36 सालों का अनुभव रखने वाली चौहान सरकारी खरीद, डिजिटल गवर्नेंस, संस्थागत सुधार और नीति निर्माण के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं. DoPT सचिव रहते उन्होंने मिशन कर्मयोगी और रोजगार मेले जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया. गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) की सीईओ के रूप में सरकारी खरीद को पारदर्शी और डिजिटल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई. वहीं नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन की अध्यक्ष के रूप में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को मजबूत किया. साथ ही राज्य स्तर पर ग्रामीण विकास, शहरी प्रशासन और शिक्षा जैसे विभागों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

राधा चौहान को क्यों मिली जिम्मेदारी

सरकार ने राधा चौहान के प्रशासनिक अनुभव, खासकर टेंडर प्रक्रियाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में उनकी गहरी समझ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है. ओएसएम टेंडर मामले में सीबीएसई परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर उठे विवादों की निष्पक्ष जांच के लिए उनकी एक सदस्यीय समिति गठित की गई है. उनकी नियुक्ति से मामले की जांच पारदर्शी, तेज और पेशेवर तरीके से पूरी होने की उम्मीद है.