राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, केंद्र ने राहत पैकेज का किया ऐलान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के चक्रवात मिचौंग प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. एरियल सर्वेक्षण के बाद चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ चर्चा भी की.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के चक्रवात मिचौंग प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. एरियल सर्वेक्षण के बाद चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ चर्चा भी की. राजनाथ सिंह और सीएम स्टालिन के बीच बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस, नौसेना और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के दौरान राजनाथ सिंह को चक्रवात, इससे हुए नुकसान और केंद्र से आवश्यक राहत के बारे में जानकारी दी गई. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु और राज्य के मुख्य सचिव मौजूद रहे. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई सर्वेक्षण

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वायुसेना का ऑपरेशन

अपने ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने चेन्नई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 2,300 किलोग्राम राहत सामग्री गिराई. भारतीय वायुसेना तमिलनाडु सरकार के साथ संपर्क में काम कर रही है. जबकि राज्य में विभिन्न एजेंसियों द्वारा राहत सामग्री प्रदान की जा रही है.