menu-icon
India Daily

Rajasthan: दौसा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, BJP नेता बोले 'जल्द गिरफ्तार होगा दरिंदा'

Dausa Minor Girl Rape: दौसा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि 5 साल की बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी ना देखी जाती है ना सुनी जाती है. 

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
Rajasthan: दौसा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, BJP नेता बोले 'जल्द गिरफ्तार होगा दरिंदा'

हाइलाइट्स

  • दौसा में बच्ची के साथ दरिंदगी
  • आरोपी की तलाश जारी

Rajasthan Dausa Minor Girl Rape: राजस्थान (Rajasthan  ) के दौसा (Dausa) जिले में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई. ये घटना एक शादी समारोह के दौरान घटी. बच्ची अपने परिवार के साथ दौसा के एक होटल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी. इसी दौरान रात के समय अज्ञात आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. जैसे ही पीड़िता के परिजनों को कपड़े खून में सने दिखाई दिए तो उन्होंने बच्ची को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे. 

'अधिकारियों से बात करूंगा'

दौसा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "5 साल की बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी ना देखी जाती है ना सुनी जाती है. अभी शासन व्यवस्था बदल रही है, इस प्रकार के अपराधियों को फांसी तक की सजा मिले इस प्रकार का कानून में प्रावधान जरूर है लेकिन अब तक इस प्रकार आगे बढ़े नहीं...मैं अधिकारियों से बात करूंगा, मुझे उम्मीद है कि दरिंदे को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा."

पुलिस ने की पूछताछ

वहीं घटना के बाद मौके पर एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुला लिया गया. इसी के साथ आसपास के जिलों के एक्सपर्ट पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया गया है. दौसा पुलिस की अनेक टीमें अब आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई हैं. पुलिस को होटल में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने के कारण आरोपी की पहचान करने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, जयपुर रेंज आईजी का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी और इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. पुलिस ने संदेह के आधार पर शादी समारोह में आए कैटरिंग, हलवाई और शादी की अन्य सर्विसेज से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की है.