T20 World Cup 2026

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां डिरेल, 2 की मौत, 20 घायल

झारखंड के जमदेशपुर के पास रेल हादसा हुआ है. हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल ट्रेन पटरी से उतर गई. यह हादसा चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुआ. जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल हुए हैं. हादसे में घायल यात्रियों को रेलवे अस्पताल ले जाया गया है.

Social Media
India Daily Live

झारखंड के जमदेशपुर के पास रेल हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल हादसे की शिकार हो गई है. चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए इस रेल हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है. 2 लोगों की मौत हो गई है. ये दुर्घटना सुबह 3:43 बजे घटी. 

जानकारी के मुताबिक ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये बोगी पटरी से उतरने के बाद बगल की पटरी पर लगी माल गाड़ी से टकरा गईं. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. 

कई लोग घायल

हादसे में घायल यात्रियों को रेलवे अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं. उसमें लोग डरे हुए दिख रहे हैं. हावड़ा-मुंबई मेल की बोगियां सुबह पटरी से उतर गईं और बगल में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. ये हादसा कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने बाराबम्बो के पास हुए ट्रेन नंबर 12810 के पटरी उतरने की घटना के लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-27-87115 भी जारी किया गया है.   

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं. रेलवे के मुताबिक इस हादसे में काफी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन हावड़ा मेल के ड्राइवर को समय रहते हुए इस हादसे का आभाष हो गया और ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से ही किसी यात्री की मौत नहीं हुई है. 

हेल्पलाइन नंबर टाटानगर: 06572290324 चक्रधरपुर: 06587 238072 राउरकेला: 06612501072, 06612500244 हावड़ा: 9433357920, 03326382217 रांची: 0651-27-87115 मुंबई: 022-22694040