menu-icon
India Daily

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पुलिस ने कई कांग्रेसियों को हिरासत में लिया

सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेता लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पुलिस ने कई कांग्रेसियों को हिरासत में लिया
Courtesy: X

पेपर लीक और 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस की बर्बरता के खिलाफ विपक्षी दलों ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेता लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर सांसदों के ये हालात हैं तो जरा सोचिए कि छात्रों के साथ क्या हुआ होगा.

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने X पर लिखा, 'वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की, लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है.'

 

उन्होंने आगे कहा, ''हम कल छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने उनके घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस कराना चाहती है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए इस्तीफा देना चाहिए.'

राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

इसी बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की और तमाम कांग्रेसी नेताओं से धरना- प्रदर्शन खत्म करने की अपील की.