Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

NCP विधायक के भतीजे ने कर दिया लखीमपुर खीरी वाला कांड; फॉर्च्यूनर से बाइक सवार को उड़ाया, युवक की मौत

पुणे-नासिक हाईवे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप मोहिते के भतीजे मयूर मोहिते ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. दिलीप मोहिते अपनी कार से रॉन्ग साइड में आ रहा था. उसने बाइक में अपनी गाड़ी दे मारी जिससे एक युवक की मौत हो गई. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.

Social Media
India Daily Live

शनिवार रात पुणे-नासिक हाईवे पर गलत साइड से आ रही एक एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक की पहचान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप मोहिते के भतीजे मयूर मोहिते के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक की पहचान पुणे जिले के अम्बेगांव तालुका के कलंब निवासी ओम सुनी भालेराव के रूप में की है. यह दुर्घटना रात करीब 9.25 बजे अम्बेगांव तालुका के एकलहरे गांव के पास हुई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी  और उसने बाइक को सीधे टक्कर मार दी.  पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हादसे के बाद एनसीपी विधायक दिलीप मोहिते पाटील ने स्पष्टीकरण देते हुए ये दावा किया है कि हादसे के बाद उनका भतीजा मयूर मोहिते घटना स्थल से भागा नहीं. साथ कहा कि हादसे के समय वहा नशा में नहीं था. 

हादसे के बाद कार से बाहर नहीं आया मयूर मोहिते पाटिल

हालांकि स्थानीय लोगों को आरोप है कि घटना के समय एनसीपी विधायक का भतीजे शराब के नशे में था. शराब के नशे में उसने बाइक सवारों को टक्कर मारी. घटना के बाद मयूर मोहिते पाटिल कार में बैठा रहा वह कार से बाहर नहीं आया. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की टक्कर से बाइक कई फीट दूर जाकर गिरी और उसपर युवक सड़क किनारे गिर गए. जिससे 19 वर्षीय ओम भालेराव की मौके पर ही मौत हो गई.

पिछले महीने हुआ था पोर्शे कांड

मालूम हो कि पिछले महीने पुणे में पोर्शे कांड हुआ, जब एक नाबालिग लड़का शराब के नशे में अपने पोर्शे कार से दो इंजीनियरों को कुचल दिया. उसका बाप शहर का मशहूर बिल्डर है, इसलिए केस को कमजोर करने की कोशिश हुई. कोर्ट से नाबालिग आरोपी को निबंध लिखने पर जमानत मिल गई थीं. जब ये मामला तूल पकड़ा तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई.