menu-icon
India Daily
share--v1

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली समेत इन राज्यों में AAP कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Delhi Liquor Policy Case: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का दिल्ली स्थित दफ्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन जताया

auth-image
Avinash Kumar Singh
संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली समेत इन राज्यों में AAP कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है. संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का दिल्ली स्थित दफ्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन जताया. जहां AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है. संजय सिंह को कल शाम दिल्ली शराब नीति मामले में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था.

दिल्ली के अलावा, मुंबई, पुणे, पंजाब में विरोध-प्रदर्शन

संजय सिंह के गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके साथ पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपना विरोध जताने के लिए सड़क पर उतरे. पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया. वहीं मुंबई में विरोध कर रहे AAP के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी

ईडी ने AAP के सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बाद इस मामले में यह दूसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है. इस मामले में ईडी की ओर से आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद यह गिरफ्तारी हुई.

यह भी पढ़ें:  Maharashtra Politics: फडणवीस के राष्ट्रपति शासन के दावे पर क्या बोले एनसीपी प्रमुख शरद पवार?