IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

जानलेवा बनीं मुंबई की सड़कें! अब लेक्चरर को रौंदते हुए निकल गया 24 साल का SUV सवार

मुंबई के पालघर में लेक्चरर आत्मजा कसाट  24 साल का SUV सवार ने कुचल दिया जहां उनकी मौत हो गई है. बीते शाम महिला प्रोफेसर अपने घर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर घटना के वक्त नशे में था. वह एक खानदानी बिजनेसमैन का बेटा है. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की पूरी जांच की जा रही है. 

Social Media
India Daily Live

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क हादसे में एक 45 साल की महिला प्रोफेसर की मौत हो गई है. बीते शाम करीब साढे छह बजे महिला कॉलेज से घर जा रही थी. तभी नशे में धुत कार चालक ने प्रोफेसर को कुचल दिया. महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 साल का युवक शुभम प्रताप पाटिल नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. तभी उसने अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन के नजदीक घर जा रही 45 साल की महिला प्रोफेसर आत्मजा कसाट को कुचल दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें तत्काल करीब के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी.

सीनियर निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि कार चालक का मेडिकल जांच करवाया गया है. शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि वे दुर्घटना के समय नशे में धुत था. इस मामले में आरोपी कार चालक को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानलेवा बनीं मुंबई की सड़कें

खबरों के अनुसार जिस समय वह गाड़ी चला रहा था उस दौरान शुभम के तीन दोस्त भी गाड़ी में मौजूद थे. गाड़ी जब्त करने पर पुलिस को उसके अंदर से शराब की बोतलें मिली हैं. माना जा रहा है कि युवक वाहन के अंदर शराब पी रहा था. वहीं पोस्टमार्टम के बाद महिला प्रोफेसर के शव को परिवार को सौंप दिया गया है. महिला प्रोफेसर के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थीं, उनके पति राजेश महाराष्ट्र क्लास ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं, और उनके दो बच्चे हैं.

पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पाटिल की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह पुष्टि हो सके कि वह वाकई शराब के नशे में था या नहीं. उस पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाना, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना और नशे में गाड़ी चलाना समेत कई अपराध दर्ज किए गए हैं.

इससे पहले भी हो चुके हैं कई हादसे 

बता दें कि हाल के महीनों में मुंबई क्षेत्र में लापरवाही से गाड़ी चलाने के कई मामले सामने आए हैं. 28 जुलाई को नवी मुंबई में एक कार चालक के अपने वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद एक ऑटो चालक की मौत हो गई. वहीं 7 जुलाई को पालघर के शिवसेना पदाधिकारी राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने अपनी कार से मुंबई के वर्ली में एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया.