'इंडिया-फ्रांस रिलेशन को मिलेगी मजबूती', भारत दौरे पर प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों, पीएम मोदी ने किया स्वागत

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को मुंबई पहुंचे हैं. उनके हाई-स्टेक इंडिया दौरे पर महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. अब पीएम मोदी के साथ बैठक होनी है.

X (@narendramodi)
Shanu Sharma

नई दिल्ली: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों आज तीन दिन के हाई-स्टेक इंडिया दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं. इस दौरान प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया. मौक्रो का यह दौरान पीएम मोदी के आमंत्रण के बाद आयोजित किया गया है. दोनों देशों के नेता आज मुंबई में कई बाइलेटरल मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 

पीएम मोदी ने प्रेसिडेंट मैक्रो का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि भारत में आपका स्वागत है. उन्होंने लिखा कि आपके इस दौरे का भारत स्वागत करता है और हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई रफ़्तार देना चाहता है.

दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट 

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के रिश्ते पर भरोसा जताते हुए लिखा कि मुझे यकीन है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और ग्लोबल तरक्की में मदद मिलेगी. उन्होंने लिखा कि बहुत जल्द पहले मुंबई और फिर दिल्ली में मिलते हैं. उन्होंने अपने इस पोस्ट में मौक्रों को प्यारा दोस्त कह कर संबोधित किया है.

वहीं मैक्रों ने भी फ्लाइट से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि वह भारत के रास्ते में हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ बिजनेस लीडर्स और इकोनॉमिक, इंडस्ट्रियल, कल्चरल और डिजिटल प्लेयर्स भी है जो दोनों देशों के रिश्ते को और भी मजबूत करने में मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी स्ट्रेटेजिक पार्टनशिप की ओर ले जाने वाली यात्रा तीन दिन की है. जिसमें मुबंई से दिल्ली तक जाना है. उन्होंने भी अपने पोस्ट में पीएम मोदी को प्यारा मित्र कह कर संबोधितक किया है. 

फ्रांस-भारत बैठक में किन बातों पर चर्चा?

इमैनुएल मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. जहां उनके स्वागत में महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद थी. सभी नेताओं ने मिलकर मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

जानकारी के मुताबिक मैक्रों और पीएम मोदी के बीच दोपहर करीब 3:15 बजे दो-तरफा साउथ मुंबई के लोक भवन में होगी. इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की प्रोग्रेस का रिव्यू करेंगे और नए और उभरते सेक्टर्स में सहयोग को मज़बूत करने के तरीकों पर भी बात करेंगे.  टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और ट्रेड समेत कई अन्य मुद्दे पर बातचीत की संभावना जताई गई है. वहीं इस मीटिंग के बाद लगभग 12 एग्रीमेंट और मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन होने की उम्मीद है.