Chandrashekhar Controversial Statement: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर विवादित बयान देकर खलबली मचा दिया है. चंद्रशेखर यादव ने रामचरितमानस की तुलना जानलेवा पोटेशियम साइनाइड से कर डाली है. हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि “पचपन तरह का व्यंजन परोस कर उसमें पोटेशियम साइनाइड मिला दीजिए तो क्या होगा. हिंदू धर्म ग्रंथ का हाल भी ऐसा ही है. रामचारितमानस में पोटाशियम साइनाइड है. जब तक यह रहेगा तब तक वह इसका विरोध करते रहेंगे”
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के विवादित बयान के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि "यह तो गलत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसे लोगों को शिक्षामंत्री के पद से हटाना चाहिए. इससे पूरे बिहार और खासकर के शिक्षा विभाग का माहौल खराब होता है. हमारी सलाह है कि मुख्यमंत्री ऐसे व्यक्ति को शिक्षा विभाग से हटा दें और किसी योग्य व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाएं"
#WATCH बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर के 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है' वाले कथित बयान पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा, "यह तो गलत है। मुख्यमंत्री को ऐसे लोगों को शिक्षामंत्री के पद से हटाना चाहिए। इससे पूरे बिहार और खासकर के शिक्षा विभाग का माहौल खराब होता है।… pic.twitter.com/SVmTMf8QGH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव को नसीहत देते हुए कहा कि “हम लोग संविधान में विश्वास रखते हैं और संविधान में सभी धर्मों का सम्मान है. हम हमेशा लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं. मंत्री जी को अपने विभागों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. नकारात्मक बातों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए बल्कि सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए. हमें लगता है कि उन्हें ये सब बातें नहीं करनी चाहिए”
#WATCH हम लोग संविधान में विश्वास रखते हैं और संविधान में सभी धर्मों का सम्मान है, तो हम हमेशा लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। मंत्री जी को अपने विभागों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए... नकारात्मक बातों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए बल्कि सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए....तो… pic.twitter.com/EDMiXcF4dA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर के रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि "उन पर न्यायालय में मुकदमा चलना चाहिए. आप किसी के धर्म पर कैसे बयान दे सकते हैं? क्या दूसरे धर्म के बारे में वे इस प्रकार का बयान देंगे, क्या इतनी हिम्मत है?"
#WATCH बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर के 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने कहा "...उन पर न्यायालय में मुकदमा चलना चाहिए। आप किसी के धर्म पर कैसे बयान दे सकते हैं? क्या दूसरे धर्म के बारे में वे इस प्रकार का बयान देंगे, क्या इतनी हिम्मत… pic.twitter.com/QLJeAreI5J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर के रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड वाले बयान पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि "हम सब को कोशिश करनी चाहिए कि हमारी बातों से किसी भी धर्म को ठेस नहीं पहुंचे"
#WATCH हम सब को कोशिश करनी चाहिए कि हमारी बातों से किसी भी धर्म को ठेस नहीं पहुंचे: बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर के 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है' वाले बयान पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार pic.twitter.com/ubB9ZkJscP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चंद्रशेखर यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि "मैं उनसे कहना चाहता हूं कि एक अच्छा गुरू रख लें. रामायण की प्रत्येक पंक्ति को पढ़ें, प्रत्येक शब्द के भाव को जानें और फिर रामायण-महाभारत पर टिप्पणी करें. यह उनकी बीमार मानसिकता का परिचायक है. यह तुष्टिकरण का परिचायक है. साइनाइड महाभारत और रामायण नहीं हैं. साइनाइड तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और अपराधियों को शरण देने वाली सरकारें हैं"
#WATCH पटना: बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर के 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "मैं उनसे कहना चाहता हूं कि एक अच्छा गुरू रख लें, रामायण की प्रत्येक पंक्ति को पढ़ें, प्रत्येक शब्द के भाव को जानें और फिर रामायण-महाभारत पर टिप्पणी… pic.twitter.com/BSqbZkbE5j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
हिंदुत्व और सनातन को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चंद्रशेखर यादव के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए "हर दिन सनातन विरोधी बयान आने लगे हैं. जब ऐसे बयान आते हैं तो हमारा प्रश्न होता है कि इसपर कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या है? लेकिन कांग्रेस या तो इसपर प्रतिक्रिया नहीं देती है या इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताती है. अगर भारत के 80% लोगों के विश्वास, परंपरा पर प्रहार होता है और कांग्रेस उसपर प्रतिक्रिया नहीं देती तो यह साफ है कि इसके पीछे कांग्रेस ही हैं"
#WATCH हर दिन सनातन विरोधी बयान आने लगे हैं। जब ऐसे बयान आते हैं तो हमारा प्रश्न होता है कि इसपर कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या है? लेकिन कांग्रेस या तो इसपर प्रतिक्रिया नहीं देती है या इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताती है। अगर भारत के 80% लोगों के विश्वास, परंपरा पर प्रहार होता… pic.twitter.com/uoqSnAygOW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि "बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने श्रीराम चरित्र मानस को पोटेशियम साइनाइड बता दिया। लिस्ट जारी करने वालों के मुह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। क्या आप इस मंत्री का बहिष्कार करेंगे या नहीं। राहुल गांधी जवाब दीजिए। आपमें हिम्मत है उस राजनीतिक पार्टी और उस नेता का बहिष्कार कर सकते हैं क्या?"
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, "बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने श्रीराम चरित्र मानस को पोटेशियम साइनाइड बता दिया। लिस्ट जारी करने वालों के मुह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। क्या आप इस मंत्री का बहिष्कार करेंगे या नहीं। राहुल गांधी जवाब दीजिए। आपमें हिम्मत है उस… pic.twitter.com/pbPgOw7rw4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
"गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं"
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक चौपाई 'पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा' पढ़कर सवालिया लहजे में कहा कि "यह क्या है? क्या इसमें जाति को लेकर गलत बात नहीं कही गई है? क्या गुणहीन विप्र पूजनीय है और गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं हैं"
यह भी पढ़ें: 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड...', बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का विवादित बयान, मचा कोहराम