menu-icon
India Daily

बिहार में पोस्टर वार- 'कभी आपका तो कभी हमारा यार है असली बेवफा तो नीतीश कुमार है'

बिहार में सियासत अपार है. सियासत में ना कोई दुश्मन ना कोई यार है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं...ये जानने के लिए आप पूरी खबर पढ़ें.

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
बिहार में पोस्टर वार- 'कभी आपका तो कभी हमारा यार है असली बेवफा तो नीतीश कुमार है'

Poster War In Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में होने हैं लेकिन बिहार (Bihar) में सियासी रंग अभी से चढ़ने लगा है. राजनीति सड़क पर नजर आने लगी है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी...आरजेडी (RJD) और जेडीयू (JDU) पर हमलावर है तो वहीं पलटवार बीजेपी पर भी हो रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में आर ब्लॉक ब्रिज की दीवारों पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है.

एक दूसरे पर किए गए सियासी वार

बीजेपी की तरफ से दीवारों पर नीतीश कुमार, आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए स्लोगन लिखे गए हैं. इसके उलट सत्तारूढ़ दल की तरफ से जो स्लोगन लिखे गए हैं उनमें पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को निशाने पर लिया गया है. एक जगह लिखा गया है कि, ''दिया न शिक्षा न रोजगार पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार''. वहीं दूसरी तरफ दीवार पर लिखा है ‘’मजदूर किसान पर रोज सितम मोदी सरकार का खेल खत्म.''

 

जनता की अपनी राय

पटना की सड़कों पर छिड़े पोस्टर वार को लेकर आम जनता की भी अपनी राय है. कोई पीएम मोदी और बीजेपी का समर्थन कर रहा है तो कई आरजेडी और जेडीयू के विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं. बिहार में जारी सियासी खेल के बीच आप को ये भी बता दें कि जेडीयू ने पीएम फेस के लिए नीतीश कुमार के नाम को आगे करना शुरू कर दिया है.  जेडीयू नेता ललन सिंह ने नालंदा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आपका नेता अब देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार है.

बेदाग हैं नीतीश

ललन सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि वो यहां से विधायक रह चुके हैं. 5 बार सांसद के रूप में काम किया है. केंद्र की सरकारों में रेलवे, कृषि और भूतल परिवहन सहित प्रमुख विभागों को भी संभाला है. लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने के बावजूद उनके दामन पर आज तक कोई दाग नहीं है. उन्होंने ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है. नीतीश कुमार का मानना है कि जब तक वो गद्दी पर हैं तो लोगों की सेवा करेंगे, सेवा कर रहे हैं.
 

यह भी पढ़ें: रामपुर से लखनऊ तक आजम खान के कई ठिकानों पर IT की रेड, रामगोपाल बोले- 'ईमानदार व्यक्ति...'