Azam Khan Income Tax Raid: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. रामपुर से लखनऊ (Lucknow) तक उनके कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. लखनऊ, रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर में भी छापेमारी की गई. इतना ही नहीं लखनऊ में आजम खान के वकील के घर पर भी छापा पड़ा. अब इनकम टैक्स की कार्रवाई को लेकर सपा सांसद रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
'फर्जी मुकदमे कायम किए गए'
रामगोपाल यादव ने कहा, ''ऐसा लगता है दिल्ली में बैठे लोग हताशा में कदम उठा रहे हैं. आजम खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पहले ही सैकड़ों, फर्जी मुकदमे कायम किए गए हैं. जहां तक IT के छापे की बात है तो मुझे नहीं लगता की आजम जैसे ईमानदार व्यक्ति के यहां ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए... यह दुखद है."
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आज़म खान से जुड़े कई परिसरों पर आईटी की छापेमारी पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ऐसा लगता है दिल्ली में बैठे लोग हताशा में कदम उठा रहे हैं। आज़म खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पहले ही सैकड़ों, फर्जी मुकदमे कायम किए गए हैं। जहां तक IT… pic.twitter.com/OyEzlWpX2B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2023
सवालों के नहीं मिल रहे थे जवाब
इनकम टैक्स के निशाने पर आजम खान का अल जौहर ट्रस्ट भी है. बताया जा रहा है कि आजम खान ने जो हलफनामा कोर्ट में दिया था उसमें कमियां पाई गई थीं. सपा नेता ने पूरे परिवार का हलफनामा दिया था. इसमें जो बैंक डिटेल दिए गए थे, उसमें बहुत सारी गड़बड़ियां थीं. इसके अलावा कुछ ऐसी भी संपत्तियां थीं, जिसका जिक्र हलफनामे में नहीं किया गया था. वहीं, अल जौहर ट्रस्ट के डिटेल को लेकर भी कुछ सवाल थे, जो आईटी डिपार्टमेंट को नहीं मिल पाए थे. इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उनके ठिकानों पर छापेमारी की.
यह भी पढ़ें: 'नीतीश सबसे योग्य', JDU ने इशारों में क्लियर कर दिया है स्टैंड...ये I.N.D.I.A में रार की शुरुआत तो नहीं?