नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज को 'परीक्षा पे चर्चा' में देश भर के छात्रों से बातचीत करेंगे. इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री छात्रों को एग्जाम के स्ट्रेस से निपटने के टिप्स देंगे. 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण में दूरदर्शन चैनलों को भी शामिल किया गया है, इसे प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय और MyGov.in पोर्टल के YouTube चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
इस कार्यक्रम को सरकार के सोशल मीडिया पेजों पर भी लाइव देखा जा सकता है. परीक्षा पे चर्चा (PPC 2026) का प्रसारण सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. 'परीक्षा पे चर्चा' का एपिसोड SonyLIV, Prime Video और Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा.
As the Parikshas are approaching, #ParikshaPeCharcha is back too!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2026
This time, the Charcha happened with #ExamWarriors in Devmogra, Coimbatore, Raipur, Guwahati and at 7, LKM in Delhi. As always, it is refreshing to interact with my young friends and discuss stress free exams… pic.twitter.com/HOEmDZIR7B
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को X पर पोस्ट किया, '6 फरवरी को सुबह 10 बजे 'परीक्षा पे चर्चा 26' जरूर देखें. इस साल की 'परीक्षा पे चर्चा' में एग्जाम से जुड़े बहुत ही दिलचस्प टॉपिक शामिल हैं, खासकर स्ट्रेस-फ्री रहने की जरूरत, सीखने पर फोकस करना और भी बहुत कुछ. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया है, क्योंकि यह मुझे देश भर के प्रतिभाशाली लोगों से बातचीत करने का मौका देता है.'
'परीक्षा पे चर्चा' 2018 से हर साल आयोजित की जा रही है. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश भर के छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता से बातचीत करते हैं और एग्जाम के स्ट्रेस से निपटने के तरीके बताते हैं.
इस साल, इंटरैक्टिव सेशन एक साथ गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हो रहे हैं.
'परीक्षा पे चर्चा' के लिए 4.5 करोड़ से ज्यादा प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 2.26 करोड़ अतिरिक्त लोगों ने कार्यक्रम से जुड़ी अलग-अलग एक्टिविटी में हिस्सा लिया. इस साल कुल भागीदारी 6.76 करोड़ से ज्यादा हो गई है.
यह प्रोग्राम हमेशा की तरह एक ताजा अनुभव है, जिसमें युवाओं के साथ बातचीत और स्ट्रेस-फ्री एग्जाम और कई दूसरे टॉपिक पर चर्चा होती है. आज 6 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा 2026 (PPC 2026) का एपिसोड देखना न भूलें. इस साल की परीक्षा पे चर्चा 2026 इसके विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो प्रधानमंत्री के विजन से एक देशव्यापी आंदोलन में बदल गया है, जिसका मकसद एक ऐसा माहौल बनाना है जहां हर बच्चे की पर्सनैलिटी को बिना किसी डर या दबाव के पहचाना, पाला-पोसा और सेलिब्रेट किया जाए.