PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास तोहफा, ‘आशीर्वाद का दीया’ गाना हुआ रिलीज; क्या आपने सुना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर देशभर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं.

Instagram
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर देशभर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं. राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ आम लोग भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

‘आशीर्वाद का दीया’ गाना किया समर्पित:

PM मोदी के जन्मदिन पर कलाकार अमन पंत ने ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से एक खास गाना रिलीज किया है. यह गाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया है. गाना शेयर करते हुए अमन पंत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को वर्षों से देश की सेवा करते हुए देखा है. उनके मुताबिक, यह गाना मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उन्हें सम्मान के तौर पर समर्पित किया गया है. गाना सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो पर बड़ी संख्या में कमेंट और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.


उज्जैन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’:

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उज्जैन में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान आयोजित किया जाएगा. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उज्जैन के राम घाट पर दीया जलाएंगे. इस कार्यक्रम के जरिए PM मोदी के जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का जश्न भी शुरू किया जाएगा.

गुजरात से शुरू होगी बाइक यात्रा:

PM मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के वडनगर में बीजेपी की ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े दो महत्वपूर्ण शहरों वडनगर और वाराणसी को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.