Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

'महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू...', बंगाल में PM मोदी ने ममता सरकार पर किया तीखा हमला

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है. अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा.

@BJP4India
Anuj

कोलकाता: पीएम मोदी ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये उत्साह, जोश बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है कि जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, ये ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी. उसका नतीजा ये हुआ कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ. आज एक बार फिर ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है. 

'महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू'

प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए. आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए. लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो.

बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा. जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा.

'महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है'

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी. भाजपा और NDA के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है. रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी, भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी.

उन्होंने आगे कहा कि एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था. लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है. आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC... ये लोग एक के बाद एक आते रहे और अपनी जेबें भरते रहे. बंगाल में विकास के काम ठप्प पड़े रहे. TMC सरकार का एक ही एजेंडा है. ये TMC वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे. जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते. इसलिए TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है.