Independence Day 2026

‘स्वतंत्रता सेनानियों को नमन…’ पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उनके सपने हमें प्रेरित करते रहेंगे. हम सब मिलकर विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे. पीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है. यह 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत से हो रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफर आगे और तेज गति से आगे बढ़े.

उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिनके साहस, बलिदान और अटूट संकल्प ने औपनिवेशिक शासन का अंत सुनिश्चित किया. उनके सपने हमें प्रेरित करते हैं क्योंकि हम विकसित भारत बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.” यहां देखें पोस्ट-


अमित शाह ने दी बधाई:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने नागरिकों से संकल्प लेने को कहा कि भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाएं. उन्होंने कहा, “मैं उन सभी बहादुर योद्धाओं को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया.”  

शिवराज सिंह चौहान का संदेश:

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकों को मिलकर काम करना चाहिए और देश की सेवा लगातार करनी चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति अपना कर्तव्य पूरी लगन और ईमानदारी से निभाए.