PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की बात, बहादुरी को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई गंभीर घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को कैप्टन मच्छर से फोन पर बात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. बातचीत के दौरान पायलट ने घटना के दौरान अपने अनुभव और हिम्मत बनाए रखने के बारे में भी बताया.

गंभीर हमले के बावजूद संभाला विमान: 

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन मच्छर पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद क्रू और यात्रियों ने स्थिति को संभालने में मदद की. विमान को बाद में सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित रूप से उतारा गया. घटना की जांच जारी है.


पीएम मोदी ने की बहादुरी की तारीफ:

पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छर के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी. प्रधानमंत्री ने उनके परिवार से भी बात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

अब अबू धाबी में चल रहा इलाज:

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, कैप्टन मच्छर को शुरुआती इलाज सऊदी अरब के ताबुक में दिया गया. इसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा देखभाल और रिकवरी के लिए अबू धाबी भेजा गया है. यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना. भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं.