Independence Day 2026 Narendra Modi

PM मोदी ने दिया पिछले 4 साल में सबसे छोटा भाषण! जानें अब तक की टाइमिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 75 मिनट का भाषण दिया. यह उनके पिछले चार साल के भाषणों में सबसे छोटा है.

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 75 मिनट का भाषण दिया. यह उनके पिछले चार साल के भाषणों में सबसे छोटा है. साथ ही यह उनके अब तक के भाषणों में चौथा सबसे छोटा भाषण भी है. बता दें कि पिछले साल (2025) 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने 103 मिनट का भाषण दिया था, जो उनका अब तक का सबसे लंबा भाषण था. 2024 में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर उनका भाषण 98 मिनट का था.

पीएम मोदी के पिछले भाषण कितने लंबे रहे?

पिछले कई सालों में प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण की अवधि 100 मिनट से ज्यादा तक रही हैं. 2015 में उन्होंने 88 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2018 में 83 मिनट और 2019 में करीब 92 मिनट का भाषण दिया. 2020 में 90 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 74 मिनट और 2023 में फिर 90 मिनट का भाषण रहा. इस साल का 75 मिनट का भाषण उनके लाल किले से दिए गए 13वें लगातार स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान आया.

पिछले साल तोड़ा था इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड:

पीएम मोदी ने लाल किले से अपना 13वां लगातार स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया. पिछले साल उन्होंने इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. अब वे जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने लगातार 17 भाषण दिए थे.  पीएम मोदी से पहले सबसे लंबे भाषण नेहरू का 1947 में 72 मिनट और आई.के. गुजराल का 1997 में 71 मिनट का था. 


किसने दिया है सबसे छोटा भाषण:

सबसे छोटे भाषण नेहरू का 1954 में 14 मिनट और इंदिरा गांधी का 1966 में 14 मिनट का रहा. मनमोहन सिंह के 2012 और 2013 के भाषण 32 और 35 मिनट के थे. अटल बिहारी वाजपेयी के 2002 और 2003 के भाषण और भी छोटे 25 और 30 मिनट के थे. इस तरह इस साल का 75 मिनट का भाषण पिछले कुछ सालों की तुलना में छोटा रहा.