'लापरवाही के सबूत फिर भी एक्शन नहीं,' AAP मंत्री सौरभ भरद्वाज ने PWD सचिव को फटकारा, LG पर भी भड़के
दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद जमकर सियासत भड़की है. भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि एमसीडी से लेकर दिल्ली की सरकार तक आम आदमी पार्टी की है तो हादसे के लिए जिम्मेदार भी AAP ही है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली के उपराज्यपाल के इशारे पर अधिकारी काम करते हैं इसलिए हादसे के लिए जिम्मेदार वही हैं.
पुराने राजेंद्र नगर में Rau's कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने की वजह से 3 छात्रों की मौत के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार एक्शन में आ गई है. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भरद्वाज ने अधिकारियों को लताड़ लगाई है और उनसे सवाल किया है कि ऐसा कैसे हो गया. सौरभ भरद्वाज, कैबिनेट मंत्रियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं. उनके साथ मुख्य सचिव हैं और अन्य अधिकारी हैं. एक अधिकारी से सौरभ भरद्वाज कहते हैं कि जलभराव की समस्या की जांच करने के लिए जमीन पर साथ चलिए तो अधिकारी काम का बहाना बनाता है. सौरभ भरद्वाज कहते हैं कि मैंने PWD के सचिव अनबरासु से एक साल पहले भी ये समस्या बताई थी कि लोग जलभराव से जूझते हैं फिर भी एक्शन नहीं हुआ है. आप एक टाइम बता दीजिए कि काम कब करेंगे.
AAP ने X पर पोस्ट किया, 'एक मंत्री डेसिल्टिंग में हुए भ्रष्टाचार के सुबूत देता है, शिकायत करता है , मगर एक साल तक पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी अनबरासु IAS करवाई नहीं करते. अगले साल फिर सुबूत देते हैं मगर वो मौके पर दौरा करने को तैयार नहीं. मुख्य सचिव नरेश कुमार IAS जो चीफ विजिलेंस ऑफिसर हैं, उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की. मीटिंग 28 जून 2024 की है. कार्रवाई करना LG साब के हाथ में हैं.'
मंत्री कह रहे चलो देखो हालात, अधिकारी बना रहा बहाना
पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी अनबरासु इस बैठक में मंत्री के बार-बार अनुरोध के बाद भी बहाना बनाते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि दिल्ली के ये अधिकारी हद से ज्यादा लापरवाह हैं. सौरभ भरद्वाज ने पहले भी उन्हें इस समस्या के बारे में अवगत कराया था लेकिन अधिकारी ने सुनी ही नहीं. इस वीडियो में भी वे का बहाना बना रहे हैं. सौरभ भरद्वाज, अधिकारी को फटकारते नजर आ रहे हैं.
सबूत दिया फिर भी क्यों नहीं लिया एक्शन?
सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'यह पहली बार नहीं है. लास्ट टाइम मैंने पेनड्राइव के अंदर वीडियो बनाकर डाला था. मैंने दुकानदारों से बात करके पूछा था कि कुछ काम हुआ है? उन्होंने कहा नहीं हुआ. मैंने तब भी आपसे कहा था. आपने जवाब तक नहीं दिया है.'
जलजमाव पर आप काम क्यों नहीं करते?
सौरभ भरद्वाज ने अधिकारी से सवाल किया, 'एक साल हो गया. लोगों के घर में फिर पानी चल गया. अपने हालात के बारे में लोग खुद बताएंगे. अगर आपके पास समय हो तो चलिए. इंजीनियर्स को बुलाइए. मतलब साप साप हो जाना चाहिए. कल बोलिए काम हुआ था वो गलत हो जाए.'
मंत्री ने कहा साथ चलो, सचिव ने कर दिया इनकार
सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'चलिए मेरे साथ चलिए. रविदास मार्ग आज ही चलिए. 6 बजे चलिए, 7 बजे चलिए. आप बता दीजिए कितने बजे फ्री हैं. हम आपके लिए समय निकाल लेंगे. या आपका एजेंडा है कि काम नहीं करना है. सरकार ठेकेदारों को पैसे दे रही है. हम क्यों पैसे दें.'
'इतने बिजी हैं कि समय ही नहीं है आपके पास'
सौरभ भरद्वाज ने अधिकारी को डांटते हुए कहा, 'कोई अगर मगर नहीं चाहिए. चलिए वेरिफाई कीजिए. एक अफसर पर अगर आप एख्शन लेंगे तब न भ्रष्टाचार रुकेगा. हमने सचिव सवाल किया तो जवाब तक नहीं मिला. एक मंत्री आपसे सवाल कर रहा है कि आप साथ चलिए, आप इतने बिजी हैं कि आपके पास समय नहीं है. मंत्री के पास भी तो समय नहीं होगा. बताइए कब चलेंगे.'
'हमें चाहिए समाधान'
सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'हमें समाधान चाहिए. बताइए पीडब्यू मंत्री इसका समाधान क्या है. आपके सचिव कह रहे हैं कि हम इस पर चर्चा करेंगे तब बताएंगे.' इस पूरी बातचीत में अधिकारी सिर्फ बहाना बनाता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के मंत्री का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग हादसे के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.'