दिल दहला देगी ये वारदात...नाबालिग के साथ रेप करते रहे अधेड़ उम्र के दो भाई, प्रेग्नेंट होने पर जिंदा दफनाने की कोशिश
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई महीनों तक गैंगरेप किया गया. जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपियों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की. इस अपराध में शामिल दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Odisha Gang Rape: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई महीनों तक गैंगरेप किया गया. जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपियों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की. इस अपराध में शामिल दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है.
नाबालिग के साथ रेप करते रहे अधेड़ उम्र के दो भाई
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दो भाइयों, 60 साल के भाग्यधर दास और 58 साल के पंचानन दास को गिरफ्तार किया गया है. तीसरे आरोपी तुलु बाबू की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. पीड़िता के पिता ने बताया कि दोनों भाई एक स्थानीय मठ (आश्रम) में काम करते थे, जहां पीड़िता अक्सर जाती थी. यहीं से आरोपियों ने उसका शारीरिक शोषण शुरू किया.
Also Read
- Hyderabad Murder Case: हैदराबाद में बर्थ डे पार्टी बना मातम! अलग रह रही पत्नी की गला रेतकर हत्या, बच्चे भी बने चश्मदीद
- मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, इस जगह से पुलिस कंट्रोल रूम को आए 3 फोन; तलाशी शुरू
- Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध से लेकर ऑपेरशन सिंदूर तक... 26 साल में कितनी बदल गई भारत की सैन्य तकनीक?
प्रेग्नेंट होने पर जिंदा दफनाने की कोशिश
शिकायत के मुताबिक यह सिलसिला करीब एक साल तक चला. जब पीड़िता पांच महीने की गर्भवती हो गई, तो आरोपियों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की योजना बनाई. उन्होंने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर बुलाया, जहां पहले से ही एक गड्ढा खोदा गया था. आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने गर्भपात नहीं कराया, तो उसे जिंदा दफना दिया जाएगा. हालांकि पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने पिता को पूरी घटना बताई.
बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पिता ने तुरंत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यह घटना जिले में चार दिन के अंदर दूसरा ऐसा मामला है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.