Noida Traffic Advisory: अगर आप दिल्ली, नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 9 अक्टूबर को नोएडा में कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. इसकी वजह सेक्टर- 95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित होने वाला प्रोग्राम है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.
अगर आप दिल्ली, नोएडा या ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको घर से निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि कि कौन-सा रास्ता बंद है और कौन-सा डायवर्ट. इससे आप जाम से बच पाएंगे.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जो लोग दिल्ली जा रहे हैं वो चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होते हुए अपनी डेस्टीनेशन तक पहुंच सकेंगे.
कालिंदी कुंज से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोग सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
ग्रेटर नोएडा से नोएडा जो लोग आ रहे हैं उन्हें दलित प्रेरणा स्थल के आसपास ट्रैफिक बढ़ने पर महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यहां से अट्टापीर चौक और रजनीगंधा चौक होते हुए आगे जाया जा सकेगा.
गेट नंबर 4 और 5 के पास जाम होने पर फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, सेक्टर-18, रजनीगंधा चौक या सेक्टर-18 अंडरपास से एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोग डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक बढ़ने पर सेक्टर-14A फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की तरफ से जा सकेंगे। इसके बाद रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक और सेक्टर-37 से आगे जा सकेंगे.
ट्रैफिक पुलिस ने प्रोग्राम में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की है. बता दें कि दिल्ली, चिल्ला और डीएनडी की तरफ से आने वाले फिल्मसिटी की मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे. वहीं, परी चौक, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिंदी कुंज से आने वाले लोग सेक्टर-95 में गंदा नाला के पास स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की अंडरग्राउंड पार्किंग का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा सेक्टर-60 और सेक्टर-18 की ओर से आने वाले: सेक्टर-38A स्थित गार्डन गैलेरिया के पास बनी पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे.
ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता दिया जाएगा. यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. किसी तरह की यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.