UP Weather: यूपी में बारिश का सिलसिला खत्म, इन जिलों में तेज धूप और उमस के आसार
उत्तर प्रदेश में हालिया मौसम पूरी तरह से बदल चुका है. पिछले कुछ दिनों में जिन जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी था, वहां अब धूप और उमस ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान हैं, जबकि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार और जुखाम जैसी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है.
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव पूरी तरह से देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों में जिन जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी था, वहां अब धूप और उमस ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान हैं, वहीं मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिस कारण बुखार और जुखाम जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है. तापमान में वृद्धि के चलते गर्मी बढ़ने का अनुमान है, हालांकि हल्की बारिश की संभावनाएं भी बनी हुई हैं.
मौसम विभाग ने बताया है कि 22 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. यह कई महीनों में पहली बार है जब दोनों क्षेत्रों में एक साथ शुष्क मौसम का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम में होगी तेज धूप
इस दौरान किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन 23 सितंबर से 27 सितंबर के बीच हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं. इस समय भी भारी बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है.
तापमान की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 34℃ से 35℃ के बीच रिकॉर्ड किया गया है। बाराबंकी और कानपुर में 34℃, लखीमपुर खीरी और गोरखपुर में 35℃ से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है. वाराणसी के बीएचयू में 35.8℃ और प्रयागराज में 36.7℃ अधिकतम तापमान रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 23℃ से 26℃ के बीच देखा गया है. इस प्रकार, आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है.