menu-icon
India Daily

'कोई राजनीति नहीं.. अगर आते हैं तो सम्मान के साथ स्वागत', कांग्रेस को दिये निमंत्रण पर बोली VHP

 रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गांधी परिवार को निमंत्रण देने को लेकर VHP का आधिकारिक बयान सामने आया है. अगर वे आते हैं तो हम सम्मान के साथ उनका स्वागत करेंगे. यह पूरे देश का कार्यक्रम है और यहां सभी का स्वागत है.

Avinash Kumar Singh
'कोई राजनीति नहीं.. अगर आते हैं तो सम्मान के साथ स्वागत', कांग्रेस को दिये निमंत्रण पर बोली VHP

हाइलाइट्स

  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस के निमंत्रण पर VHP की प्रतिक्रिया
  • 'कोई राजनीति नहीं, अगर आते हैं तो सम्मान के साथ स्वागत'

नई दिल्ली: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गांधी परिवार को निमंत्रण देने को लेकर VHP का आधिकारिक बयान सामने आया है. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण देने गया था, अधीर रंजन चौधरी के पास भी VHP और ट्रस्ट के लोग गए थे. श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने भी सोनिया गांधी जी के पास जाकर उन्हें निमंत्रण दिया है. कांग्रेस संसदीय समिति की अध्यक्ष होने के नाते सोनिया गांधी जी को निमंत्रण दिया है. अगर कोई राजनीति होती तो विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण क्यों भेजा जाता. अगर वे आते हैं तो हम सम्मान के साथ उनका स्वागत करेंगे. यह पूरे देश का कार्यक्रम है और यहां सभी का स्वागत है.

सम्मान के साथ हम उनका करेंगे स्वागत 

खरगे और सोनिया गांधी को मिला है निमंत्रण

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को आमंत्रण पत्र भेजा गया है. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस नेताओं को यह निमंत्रण दिया गया है लेकिन कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है. 

अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण

मिल रही जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देश के सभी राजनीतिक राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों और पूर्व प्रधानमंत्रियों को आमंत्रित भेज रहा है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बसपा सुप्रीमो मायावती सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जाएगा.