नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, जानें फिलहाल किसके पास रहेगा विभाग
Prahlad Patel, Narendra Singh Tomar Resigned: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने सासंदी से इस्तीफा देने के बाद अब मंत्री पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है.
Prahlad Patel, Narendra Singh Tomar Resigned: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने सासंदी से इस्तीफा देने के बाद अब मंत्री पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें, नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी सीट से तो वहीं, प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है.
किसे दिया जाएगा मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल के इस्तीफे को बाद यह मंत्रालय किसे दिया जाएगा इस बात को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. जानकारी के अनुसार ये दोनों मंत्रालय फिलहाल पीएम मोदी के पास ही रहेंगे. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई सांसदों को विधायकी का टिकट देकर उन्हें मैदान में उतारा था.
इसके बाद कल यानी 6 दिसंबर को विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज किए हुए सांसदों ने अपनी संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. सूत्रों की मानें तो इस सभी नेताओं को प्रदेश की राजनीति में केंद्रीय लीडरशिप तैयार करने के इरादे के साथ भेजा गया है.
बीजेपी ने 21 सांसदों को दिया था टिकट
गौरतलब है कि बीजेपी ने तीन राज्यों में अपने 21 सांसदों को विधायकी का टिकट दिया था. इन 21 सांसदों में से 9 सांसदों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. विधायकी जीते कुल 12 नेताओं ने लोकसभा स्पीकर को अपने सांसदी से इस्तीफा सौंप दिया है. इस्तीफा देने वाले इन सांसदों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल के अलावा जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, राजस्थान के राजसमंद की सांसद दीया कुमारी, जयपुर के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा, सीधी की सांसद रीती पाठक, होशंगाबाद के सांसद उदय प्रताप सिंह का भी नाम शामिल है.