West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बजट सेशन के बीच मुंबई विधान भवन को मिला बम थ्रेट, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप

महाराष्ट्र विधान भवन को आज एक धमकी भरा ईमेल मिला. जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस ईमेल के बाद बजट सत्र के दौरान अफरा-तफरी मच गई.

X (@mumbaiheritage)
Shanu Sharma

महाराष्ट्र विधान भवन में गुरुवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल आया. जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया. बम से उड़ाने की यह धमकी बजट सत्र के दौरान आई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत परिसर को खाली करवा कर जांच शुरू कर दी. हालांकि बाद में इस धमकी को झूठा बताया गया है.

विधान भवन महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद का मुख्य केंद्र है, यहां बजट सत्र चल रहा था. विधायक बजट पर बहस कर रहे थे तभी सुबह अचानक एक ईमेल मिला. इसमें साउथ मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित विधान भवन को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई.

गृह मंत्री ने दी जानकारी 

ईमेल में बम ब्लास्ट की बात साफ लिखी थी. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को भी यही धमकी दी गई थी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री पंकज भोईर ने पुष्टि की कि सुबह 6:27 बजे यह ईमेल आया. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह धमकी अफवाह जैसी लग रही है. हालांकि ईमेल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई, सुबह करीब 9 बजे बम डिटेक्शन स्क्वॉड (बीडीएस), एंटी-टेरर यूनिट और स्निफर डॉग्स मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरे कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और एंट्री पॉइंट की बारीकी से तलाशी ली. मीडिया कर्मियों और आम लोगों को बाहर रोका गया. इस दौरान विधानसबा को बैरिकेड लगाकर घेर लिया गया. आसपास की चर्चगेट सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया. इसके कारण सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई.  

घंटों तक चला सर्च ऑपरेशन

बम स्क्वॉड ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. अच्छे से जांच करने के बाद  अंत में परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया. इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है. अब एक्सेस धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है, ताकी मीडिया, स्टाफ और अन्य लोग वापस जा सकेंगे. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे फिर शुरू होगी.

साइबर सेल ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है कि ईमेल कहां से आया. शक है कि यह किसी गुमनाम या फर्जी अकाउंट से भेजा गया. फोरेंसिक एनालिसिस से डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेस किए जा रहे हैं. इस तरह की फर्जी धमकी पहले भी कई बार आ चुकी है. अस्पताल से लेकर, शॉपिंग मॉल समेत कई सार्वजनिक जगहों पर हमले की धमकी दी जा रही है.