Commonwealth Games 2026

लड़कियां क्या, लड़के भी खतरे में! मुंबई में 40 वर्षीय ने नाबालिग लड़के के साथ की गंदी हरकत

मुंबई के अग्रिपाड़ा इलाके में 40 साल के एक व्यक्ति के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है. उस पर आरोप है कि उसने 13 साल के एक लड़के को अश्लील फिल्में दिखाईं और उसके साथ छेड़छाड़ की.

Pinterest
Shilpa Srivastava

अग्निपाड़ा: जहां एक तरफ ट्विशा, दीपिका और रत्ना जैसे मामले तूल पकड़ रहे हैं. वहीं, मुंबई के अग्निपाड़ा इलाके में एक अलग ही मामला सामने आया है. यहां पर किसी लड़की के साथ नहीं बल्कि एक छोटे लड़के के साथ छेड़छाड़ का मामला बताया जा रहा है. बता दें कि मुंबई के अग्रिपाड़ा इलाके में 40 साल के एक व्यक्ति के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

इस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि इसने 13 साल के एक युवक को अश्लील फिल्में दिखाईं. फिर उनके साथ छेड़छाड़ की. इस बात की जानकारी बच्चे ने अपने परिवार को दी है, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है. 

क्या है मामला:

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना अग्रिपाड़ा इलाके में मौजूद क्लासिक टावर नाम की एक रिहायशी सोसाइटी से सामने आई है. बता दें कि यह मामला तब सामने आया, जब बच्चे ने अपने परिवारवालों को अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया. 


फिर इस मामले पर कार्रवाई करते हुए, उसके परिवार ने तुरंत अग्रिपाड़ा पुलिस से कॉन्टैक्ट किया. अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट और BNS की धारा 351(2) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि आरोपी की पहचान आदिल इशाक लतीफ के तौर पर हुई है. फिलहाल आरोपी फरार है.

पुलिस का क्या है कहना:

अग्रिपाड़ा पुलिस का कहना है, “मुंबई के अग्रिपाड़ा स्थित क्लासिक टावर में 40 वर्षीय आदिल इशाक लतीफ पर एक 13 वर्षीय लड़के को अश्लील फिल्में दिखाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. पीड़ित ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट और BNS की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया. लतीफ फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू करने के साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है.”