दिल्ली में मानसून ने जैसे ही दस्तक दी पूरा शहर पानी-पानी हो गया. पूरी राजधानी जलमग्न हो गई. हर कोई बारिश के पानी से दो चार हुए लेकिन यहां के पॉश इलाकों में जब बाढ़ जैसे हालत हुए तो लोगों का घर से निकला दुर्लभ हो गया. ऐसा ही स्थिति कमोबेश लुटियंस दिल्ली की थी. जहां कई मंत्री और सांसद रहते हैं. भारी बारिश के बाद जलभराव से सांसदों को संसद पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
पानी भरने के कारण सांसदों के कई तरीके अपनाए जिनमें पतलून समेटना, जूते हाथ में लेकर चलना और अपने सहायकों द्वारा उठाकर कार तक ले जाना. ऐसी कई तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर छाई रही. वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऐसी स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा, बिना नाव के संसद नहीं पहुंच पाएंगे'.
अपने आवास के बाहर कमर तक पानी जमा होने की तस्वीरें साझा करते हुए थरूर ने सोशल मीडिया X पर लिखा, 'यह लुटियंस दिल्ली में मेरे घर के ठीक बाहर का हिस्सा है. सुबह उठने पर मैंने देखा कि मेरा पूरा घर एक फुट पानी में डूबा हुआ है, हर कमरा कालीन और फर्नीचर, यहां तक कि जमीन पर रखी हर चीज बर्बाद हो गई है'.
Now on my way to the airport to fly to my constituency for the weekend as usual. This was our usual route, which we avoided today!! pic.twitter.com/2XpdRfSBdK
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 28, 2024
थरूर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि नालियां जाम हो गई हैं, इसलिए पानी के बाहर निकलने के लिए कोई जगह नहीं है. मैंने अपने संसद सहयोगियों से कहा कि मैं नाव के बिना वहां नहीं पहुंच सकूंगा लेकिन सड़कों से पानी निकाल लिया गया और मैं समय पर पहुंच गया'.
शशि थरूर ने कहा, 'आश्चर्यचकित और प्रभावित हूं कि मेरे इस ट्वीट के कुछ ही मिनट बाद दिल्ली के उपराज्यपाल का फ़ोन आया. वी के सक्सेना ने केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारियों के विभाजन से उत्पन्न होने वाली परेशानी को समझाया'. उसके बाद थरूर ने दावा किया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पूरी राजधानी का जायजा लिया है और इस मुद्दे से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की.
Amazed and impressed that this tweet elicited, within minutes, a phone call from the Lieutenant-Governor of Delhi himself! Shri VK Saxena was courteous & responsive and explained the constraints on effective action arising from the division of responsibilities between Union and… https://t.co/GdaDTwEkxJ
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 28, 2024
हाथ में जूता लेकर घर से निकले सांसद
वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने संसद भवन जाते हुए अपना एक वीडियो एक्स पर शेयर किया. जिसमें मनीष अपना जूता हाथ में लेकर, पैंट पकड़ कर अपने घर से निकले. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सुबह संसद के रास्ते में'.
On the way to Parliament in the morning pic.twitter.com/MtjSl3LUzs
— Manish Tewari (@ManishTewari) June 28, 2024
एक ओर ऐसी तस्वीर जिस पर सबकी नजर गई वो थी समाजवादी पार्टी के राज्ससभा सदस्य रामगोपाल यादव की. जहां लोधी एस्टेट स्थित आवास के बाहर पानी भर जाने के कारण रामगोपाल यादव दो लोगों की मदद से अपनी कार तक गए.
इस बीच नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आरोप लगाया है कि लुटियंस दिल्ली में जलभराव की समस्या पीडब्ल्यूडी पंपों की खराबी के कारण बढ़ गई. इसके लिए एनडीएमसी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.