Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Ed Raid: वाशिंग मशीन को बना दिया तिजोरी, ईडी ने छापा मार जब्त किए 2.5 करोड़ रुपये

Ed Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने देश के कई शहरों मे छापेमारी कर करोड़ों रुपये जब्त किए हैं. इस दौरान एजेंसी को वॉशिंग मशीन में छुपाए पैसे मिले हैं.

India Daily Live

Ed Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार देश के कई शहरों में छापेमारी कर करोड़ों रुपये जब्त किए. एजेंसी ने विदेशी मुद्रा कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन के एक मामले के सिलसिले में विभिन्न शहरों में रेड के दौरान 2.54 करोड़ रुपये ‘बेहिसाब’ नकदी जब्त की है. तलाशी के दौरान वॉशिंग मशीन में छुपाया गए पैसे भी मिले. 

कई कंपनियों और उनके निदेशकों के परिसरों की तलाशी ली गई, जिनमें मकरियनियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, लक्ष्मीटन मैरीटाइम, हिंदुस्तान इंटरनेशनल, राजनंदिनी मेटल्स लिमिटेड, स्टवार्ट अलॉयज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भाग्यनगर लिमिटेड, विनायक स्टील्स लिमिटेड और वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. और इन कंपनियों के साझेदार विजय कुमार शुक्ला, संजय गोस्वामी, संदीप गर्ग और विनोद केडिया सहित अन्य भी जांच के दायरे में हैं.

ईडी द्वारा ये तलाशी पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर की गई, हालांकि, ईडी ने यह खुलासा नहीं किया कि वॉशिंग मशीन में रखी नकदी कहां से बरामद की गई.

ईडी ने एक बयान में कहा कि कैपरीकोरनियान शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों और इसके निदेशकों विजय कुमार शुक्ला और संजय गोस्वामी तथा संबंधित कंपनियों के परिसरों में तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 2.54 करोड़ रुपये 'बेहिसाब' नकदी मिले. इसका एक हिस्सा 'वाशिंग मशीन' में छिपा कर रखा गया था.