मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले CM, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

मध्य प्रदेश में विधायक दल की बैठक सीएम के नाम पर मुहर लग गयी है. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के अगले नए मुख्यमंत्री होंगे.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में विधायक दल की बैठक सीएम के नाम पर मुहर लग गयी है. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के अगले नए मुख्यमंत्री होंगे. दिल्ली से भोपाल भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर मोहन के नाम का ऐलान किया है.

सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई गयी थी. जीसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा के साथ तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. जहां मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. अब मोहन यादव राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. 

163 सीटों पर BJP ने दर्ज की बड़ी जीत 

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड बनाते हुए 18 सालों तक शासन करने के बाद सत्ता में वापसी की है. यह राज्य में पार्टी की संगठनात्मक पकड़ के साथ-साथ उसकी योजनाओं और नेतृत्व की लोकप्रियता को साफ तौर पर दिखाता है. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान में 163 सीटें जीतकर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस पार्टी 66 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही और भारत आदिवासी पार्टी ने राज्य में एक सीट जीती है.